फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   bitcoin price on 29 November 2021 in india inr latest updates most popular digital currency cryptocurrency History rate prediction

Bitcoin Price India INR: बिटक्वाइन में तेजी का सिलसिला जारी, आज एक लाख रुपये से ज्यादा बढ़ गई सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी कीमत

Mon, 29 Nov 2021 05:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Nov 2021 05:52 PM IST
सार

Bitcoin Price India INR: आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत 1,13,933 रुपये के इजाफे के साथ 43,52,376 रुपये हो गई। इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी घटकर 76.9 खरब रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
bitcoin price on 29 November 2021 in india inr latest updates most popular digital currency cryptocurrency History rate prediction
बिटक्वाइन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत में तेजी का दौर सोमवार को भी जारी रहा और इसका दाम एक लाख रुपये से ज्यादा बढ़ गया। आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत 1,13,933 रुपये के इजाफे के साथ 43,52,376 रुपये हो गई। इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी घटकर 76.9 खरब रुपये पर पहुंच गया है। दुनियाभर में बिटक्वाइन को लेकर रुझान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बीते दो दिनों से इस डिजिटल करेंसी के दामों में भारी कमी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


75 लाख के उच्चतम स्तर तक जा सकता है दाम
विश्लेषकों ने पहले अनुमान लगाया था कि नवंबर में बिटक्वाइन दोबारा 48,00,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है, जिसे इस पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी ने पास कर लिया था। इसके साथ ही आने वाले समय में विश्लेषकों ने इसके 98000 डॉलर (73,50,000 रुपये) के स्तर को छूने का अनुमान लगाया है और दिसंबर में यह दोबारा रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख डॉलर यानी करीब 75 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा। साल 2021 के अंत तक इसकी कीमत 1,35,000 डॉलर (1,01,25,000 रुपये) तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी में सबसे मूल्यवान है बिटक्वाइन 
क्रिप्टोकरेंसी आभाषी करेंसी है यानी आप इसे देख नहीं सकते। आसान शब्दों में कहें तो आप इसे डिजिटल रुपया कह सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को कोई बैंक जारी नहीं करती है। इसे जारी करने वाले ही इसे कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। वर्तमान में विश्व में बिटक्वान के साथ ही कई तरह की वर्चुअल करेंसी मौजूद हैं। मगर इनमें से बिटक्वाइन का मूल्य सबसे अधिक है।पिछले कुछ समय से निवेशकों का आकर्षण बिटक्वाइन की ओर तेजी से बढ़ा है। बिटक्वाइन ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कब हुई थी बिटक्वाइन की शुरुआत?
बिटक्वाइन की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जो कि अब इतनी अधिक लोकप्रियता हासिल कर चुकी है कि इसकी एक बिटक्वाइन की कीमत 50 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। गौरतलब है कि इस करेंसी पर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। इसको कोई बैंक या सरकार कंट्रोल नहीं करती है। लोग मानते हैं कि साल 2009 में सतोशी नाकामोतो नामक समूह ने पहली बार बिटक्वाइन को दुनिया के सामने पेश किया था। 

क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार में जोखिम भी कम नहीं
यह क्रिप्टोकरेंसी अत्यधिक अस्थिर है और इसलिए इसका कारोबार भी बहुत जोखिम भरा है। उदाहरण के लिए, जनवरी में बिटक्वाइन का मूल्य बढ़कर 42,000 डॉलर हो गया, और फिर 30,000 डॉलर तक गिर गया, फिर एक हफ्ते के दौरान फिर से बढ़कर 40,000 डॉलर हो गया था। बिटक्वाइन के लिए आपके पास एक एप होता है जिसके जरिए आप लेन देन करते हैं। मान कर चलिए कि सर्वर से आपकी फाइल हट गई या पासवर्ड गलत हो गया तो समझ लो आपके पैसे हमेशा के लिए खो गए। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि कुछ लोगों ने लाखों के बिटक्वाइन इसलिए खो दिए क्योंकि उनके पास पासवर्ड नहीं है वह भूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed