फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big relief for Indian employees in Britain, exemption from social security contribution for three years

India-UK FTA: ब्रिटेन में भारतीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, तीन साल तक सामाजिक सुरक्षा अंशदान से छूट

Thu, 24 Jul 2025 06:18 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 24 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि डबल कंट्रीब्यूशन कंवेंशन समझौते के तहत भारतीय कामगारों को अब ब्रिटेन में तीन साल तक सामाजिक सुरक्षा योगदान (जैसे पेंशन, पीएफ, आदि) से छूट मिलेगी। भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन
Big relief for Indian employees in Britain, exemption from social security contribution for three years
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि डबल कंट्रीब्यूशन कंवेंशन समझौते के तहत भारतीय कामगारों को अब ब्रिटेन में तीन साल तक सोशल सिक्योरिटी योगदान से छूट मिलेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FTA: भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते से कृषि से फार्मा तक हर क्षेत्र को लाभ; जानिए प्रमुख विशेषताएं
विज्ञापन


डबल कंट्रीब्यूशन कंवेंशन समझौता क्या है?

यह एक द्विपक्षीय समझौता है जो दो देशों के बीच होता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को एक ही कमाई पर दो बार सामाजिक सुरक्षा योगदान (जैसे पेंशन, पीएफ, आदि) का भुगतान न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
गोयल ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय आईटी, सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं को यूके के उच्च मूल्य वाले बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी। गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। 



स्टार्टअप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
गोयल के अनुसार यह एफटीए हमारे स्टार्टअप्स के लिए यूके के ग्राहकों, निवेशकों और नवाचार केंद्रों के रास्ते खोलेगा। इससे उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।भारत-ब्रिटेन एफटीए देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को भी बढ़ावा देगा। शून्य-शुल्क पहुंच से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्यात में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही ऑप्टिकल फाइबर केबल और इन्वर्टर के जरिए ब्रिटेन के बाजार में भारत की पकड़ मजबूत होगी।

इससे सॉफ्टवेयर सेवाओं के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सॉफ्टवेयर और आईटी-सक्षम सेवाओं के लिए ब्रिटेन की महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताओं से नए बाजारों के द्वार खुलेंगे, रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए अवसर बढ़ेंगे। सॉफ्टवेयर विकास और नेटवर्क अवसंरचना के लिए प्रतिस्पर्धी पहुंच से भी डिजिटल व्यापार में वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

गुरुवार को हुआ एफटीए पर हस्ताक्षर
भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इससे ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई वस्तुओं पर टैरिफ में कटौती होगी। साथ ही, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने में मदद मिलेगी, जो वर्तमान में 56 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed