फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   big hotel and restaurant chains start using plastic alternative

बड़े होटलों ने शुरू की प्लास्टिक पर रोक लगाने की कवायद, इन राज्यों में भी शुरू हुई बैन की तैयारी

Fri, 13 Jul 2018 05:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
big hotel and restaurant chains start using plastic alternative

देश के कुछ नामचीन पंच सितारा होटलों में प्लास्टिक के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में प्लास्टिक के सामान पर रोक लगने के बाद जल्द ही यूपी और ओडिशा में भी इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इन दोनों राज्यों में भी प्लास्टिक व थर्माकॉल से बने सामान को बनाने, बेचने और भंडारण पर रोक लगने जा रही है।  

विज्ञापन


इन होटलों से बाहर हुई प्लास्टिक
देश की प्रमुख होटल चेन में शुमार हिल्टन, हयात और आईटीसी ने इसके लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब इन होटलों में प्लास्टिक स्ट्रा, पानी की बोतलें, खाने की पैकिंग में बदलाव किया गया है। इनकी जगह पर कागज से बने स्ट्रा, कांच की बोतलें और पेपर कार्डबोर्ड का इस्तेमाल होने लगा है। 
विज्ञापन


2030 तक होंगे प्लास्टिक से मुक्त
हिल्टन इंडिया के उपाध्यक्ष ऑपरेशन जतिन खन्ना ने कहा कि उनका समूह 2030 तक पूरी तरह से प्लास्टिक से मुक्त हो जाएगा। इसके तहत कमरों, फ्रंट ऑफिस और भोजनालय में ऐसा करने जा रहा है। इसके अलावा होटल में आयोजित होने वाली बैठक व कांफ्रेस आदि में भी 200 एमएल वाली पानी की प्लास्टिक बोतलों को बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रेस्टोरेंट भी उठा रहे हैं कदम
होटलों के अलावा कई प्रमुख रेस्टोरेंट जैसे कि स्टारबक्स, डोमिनो और सागर रत्ना भी इस तरह के कदम उठा रहे हैं। हालांकि इन रेस्टोरेंट के मालिकों का कहना है कि पूरी तरह से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने में थोड़ा समय लगेगा, जब तक इनकी जगह कुछ और विकल्प नहीं आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed