फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bharti airtel rights issue opening date today company to raise up to Rs 21000 crore

Bharti Airtel: डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, आज से खुला कंपनी का राइट्स्स इश्यू

Tue, 05 Oct 2021 02:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 05 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

दूरसंचार क्षेत्र की बड़ी कंपनी भारती एयरटेल की राइट्स्स इश्यू के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी ने इश्यू के तहत 535 रुपये के दाम पर शेयर जारी किए हैं।

विज्ञापन
bharti airtel rights issue opening date today company to raise up to Rs 21000 crore
Bharti Airtel Rights Issue - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल का 21 हजार करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पांच अक्तूबर को खुल गया है। अगस्त में कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके लिए मंजूरी दी थी। इश्यू के तहत 535 रुपये प्रति शेयर के दाम पर शेयर जारी किए गए गैं। इसमें 230 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम राशि शामिल है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा था कि राइट्स इश्यू की पात्रता को लेकर रिकॉर्ड तिथि 28 सितंबर तय की गई थी।

विज्ञापन


21 अक्तूबर 2021 को होगा बंद 
कंपनी ने बताया था कि उसकी निदेशकों की विशेष समिति ने राइट्स इश्यू खोलने के लिए पांच अक्तूबर की तारीख को मंजूरी दी थी। वहीं 21 अक्तूबर 2021 को यह बंद होगा। निवेशकों को प्रति शेयर अच्छा डिस्काउंट पर मिल सकता है। राइट्स्स इश्यू में कंपनी के शेयर होल्डर को 535 रुपये में शेयर बेचेगी। मालूम हो कि भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,80,432.73 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


राइट्स इश्यू के लिए 1:14 का अनुपात तय
मालूम हो कि शेयरधारक निश्चित अनुपात में ही राइट्स इश्यू में शेयर खरीद सकते हैं। कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1:14 का अनुपात तय किया है। यानी शेयरधारक के पास मौजूद भारती एयरटेल के हर 14 शेयरों पर एक अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है राइट्स्स इश्यू?
दरअसल पूंजी जुटाने के लिए शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनियां राइट्स्स इश्यू लाती हैं। राइट्स्स इश्यू के जरिए कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए मंजूरी देती हैं। शेयरधारक एक निश्चित अनुपात में शेयर खरीद सकते हैं, जो कंपनी तय करती है। यानी शेयरधारक कंपनी की ओर से तय अवधि में राइट्स्स इश्यू के तहत शेयर खरीद सकते हैं। हालांकि इसके जरिए कंपनी के मालिकाना हक पर कोई असर नहीं पड़ता है। राइट्स्स पेशकश के जरिए कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को कम दरों पर नए शेयर खरीदने का अधिकार देती हैं, लेकिन उन पर ऐसा करने की बाध्यता नहीं होती।


मार्च तिमाही में 759 करोड़ रुपये का मुनाफा 
मालूम हो कि वित्त वर्ष 2020-21 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 759 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही में कंपनी को 5,237 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। मार्च तिमाही में कंपनी ने 1.41 करोड़ नए ग्राहक बनाए। इससे इसका ग्राहक आधार बढ़कर 35 करोड़ से ज्यादा हो गया है। लेकिन मार्च तिमाही में कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू करीब 13 फीसदी घटकर 145 रुपये पर आ गया। इससे पहले दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 166 रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed