फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BharatPe sacks cofounder Ashneer Grover wife Madhuri Jain amid charges of financial fraud

भारत-पे विवाद: को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी बर्खास्त, माधुरी के पास मौजूद शेयर भी किए गए निरस्त

Wed, 23 Feb 2022 05:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

BharatPe sacks Ashneer Grover’s wife Madhuri Jain: फिनटेक कंपनी भारतपे ने बुधवार को एक बडा फैसला लेते हुए को-फाउंडर और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को बर्खास्त कर दिया। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि माधुरी पर पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद और अमेरिका व दुबई की पारिवारिक यात्रा के लिए कंपनी के कोष का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने खर्च की फर्जी रसीदें पेश कीं थीं। 
 
 

विज्ञापन
BharatPe sacks cofounder Ashneer Grover wife Madhuri Jain amid charges of financial fraud
अशनीर ग्रोवर-माधुरी जैन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिनटेक कंपनी भारतपे ने बुधवार को एक बडा फैसला लेते हुए को-फाउंडर और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को बर्खास्त कर दिया। बोर्ड ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में उनके पास के ईएसओपी को भी रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक एक रिपोर्ट में कहा गया है कि माधुरी पर पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद और अमेरिका व दुबई की पारिवारिक यात्रा के लिए कंपनी के कोष का इस्तेमाल करने का आरोप है।

विज्ञापन


खर्च की फर्जी रसीदें पेश कीं
रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर माधुरी ने अपने निजी स्टाफ को भुगतान भी कंपनी के खातों से ही किया था और परिचित लोगों से फर्जी रसीदें बनवाकर पेश कीं थीं। भारतपे के प्रवक्ता ने माधुरी की बर्खास्तगी की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा है कि माधुरी जैन ग्रोवर की सेवाएं खत्म की जा चुकी हैं। इस बारे में फिलहाल तक माधुरी जैन ग्रोवर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, कंपनी की ओर से उनकी बर्खास्तगी की वजह का जिक्र नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


माधुरी के पास मौजूद शेयर निरस्त
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के खिलाफ यह कार्रवाई बाहरी एजेंसी द्वारा की गई समीक्षा के आधार पर हुई है। इसमें बताया गया कि माधुरी के पास मौजूद शेयरों को भी निरस्त करने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर को कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने के मामले में लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। उनकी पत्नी पर वित्तीय अनियमितताओं का शक था और इस मामले की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed