Biz Updates: भारतपे ने नलिन नेगी को अपना स्थायी सीईओ नियुक्त किया, पढ़ें कारोबार जगत की अहम खबरें
Biz Updates: भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के निष्कासन के बाद शीर्ष स्तर के कर्मचारियों की विदाई की शृंखला के बीच जनवरी 2023 में जब सुहेल समीर ने CEO का पद छोड़ा था तब से नेगी अंतरिम सीईओ के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें नियमित सीईओ की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतपे ने नलिन नेगी को आधिकारिक तौर पर अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इससे पहले 15 महीनों से वे अंतरिम सीईओ और मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। नेगी, 2022 में भारतपे से जुड़े थे। भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के निष्कासन के बाद शीर्ष स्तर के कर्मचारियों की विदाई की शृंखला के बीच जनवरी 2023 में जब सुहेल समीर ने CEO का पद छोड़ा था तब से नेगी अंतरिम सीईओ के रूप में काम कर रहे थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि नेगी के नेतृत्व में भारत पे के परिचालन राजस्व में वित्तीय वर्ष 2023 में करीब 182% का इजाफा हुआ। इस दौरान अक्तूबर महीने में पहली बार कंपनी का EBITDA सकारात्मक दायरे में आया। जल्द ही कंपनी नए सीएफओ का एलान कर सकती है।
मस्क के दौरे से पहले स्पेस क्षेत्र में 100% एफडीआई नियम अधिसूचित
टेस्ला के मालिक एलन मस्क के 22 अप्रैल को भारत दौरे से पहले ही वित्त मंत्रालय ने सेटेलाइट संबंधी गतिविधियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100% कर दी है। नियमों में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेस क्षेत्र में कुछ गतिविधियों के लिए ऑटोमेटिक रूट के जरिये एफडीआई सीमा 100 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दी थी। इन गतिविधियों में सेटेलाइट से जुड़े कलपुर्जे और अन्य सिस्टम का विनिर्माण शामिल हैं। निवेश करने वाली कंपनी को भारतीय स्पेस विभाग के समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन भी करना होगा। सेटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग, सेटेलाइट डेटा उत्पाद और ग्राउंड व यूजर सेगमेंट के लिए 75 फीसदी निवेश की मंजूरी है।
बिजली खपत 10% बढ़ी, 71 अरब यूनिट; अंबुजा में 8,339 करोड़ निवेश करेंगे अदाणी
12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी पावरग्रिड
सरकारी कंपनी पावरग्रिड वित्त वर्ष 2024-25 में बॉन्ड से 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी है। यह रकम कंपनी एनसीडी सहित अन्य संसाधनों से जुटाएगी। इसे एक या कई चरणों में जुटाया जा सकता है।
वोडाफोन ने जुटाए 5,400 करोड़ रुपये
वोडाफोन आइडिया ने एंकर निवेशकों से 5,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का 18,000 करोड़ रुपये का फॉलोऑन पब्लिक ऑफर 10 से 11 रुपये की कीमत पर बृहस्पतिवार को खुलेगा और 22 अप्रैल को बंद होगा। यह देश का सबसे बड़ा एफपीओ है।
अंबुजा में 8,339 करोड़ निवेश करेंगे अदाणी
गौतम अदाणी का परिवार अंबुजा सीमेंट में 8,339 करोड़ का निवेश करेगा। इसके बाद परिवार का हिस्सा कंपनी में बढ़कर 70.3% हो जाएगा। इससे पहले अदाणी परिवार ने अक्तूबर, 2022 में 5,000 करोड़ निवेश किया था।
मारुति को 2.50 करोड़ रुपये का मिला नोटिस
मारुति सुजुकी को कस्टम एक्साइज एवं सेवा कर अपीलीय प्राधिकरण, चंडीगढ़ से 2.5 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। कंपनी ने कहा कि वह संबंधित प्राधिकरण में अपील दायर करेगी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को बताया कि यह सुधारित मांग नोटिस है। पहले यह 11.5 करोड़ रुपये का नोटिस था। फिर भी यह सही नहीं है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं और इसके खिलाफ अपील करेंगे।
स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड का एयूएम 83 फीसदी बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये
कीमतों में कमी से कच्चे तेल के आयात मूल्य में 16% की गिरावट
शुद्ध आयात बिल 121 अरब डॉलर रहा
मंत्रालय ने बताया कि शुद्ध तेल और गैस आयात बिल (आयात से निर्यात को घटाकर) 2023-24 में 144.2 अरब डॉलर से कम होकर 121.6 अरब डॉलर रहा। सकल आयात के प्रतिशत के रूप में पेट्रोलियम आयात (मूल्य के संदर्भ में) 25.1 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 28.2 प्रतिशत से कम है।