फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks Demand for five day work week, proposal for holidays on all Saturdays

Bank Holidays: शनिवार को अवकाश समेत हफ्ते में पांच दिन कामकाज की मांग कर रहे बैंक, वित्त मंत्रालय ने की पुष्टि

Wed, 06 Dec 2023 05:26 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Dec 2023 05:26 PM IST
सार

Bank Holidays: आईबीए द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू करने की मांग के बारे में पूछे जाने पर वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि आईबीए ने इस संबंध में एक प्रस्ताव मिला है। 2015 के बाद से भारत में बैंकों ने हर महीने के दूसरे और अंतिम चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनाया है।

विज्ञापन
Banks Demand for five day work week, proposal for holidays on all Saturdays
बैंकों की छुट्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के बैंकिंग क्षेत्र ने औपचारिक रूप से सभी शनिवार को आधिकारिक अवकाश के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार को संसद में इस बात की पुष्टि की। 

विज्ञापन

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर मिला प्रस्ताव- भागवत कराड़
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू करने की मांग के बारे में पूछे जाने पर वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि आईबीए ने इस संबंध में एक प्रस्ताव मिला है। 2015 के बाद से भारत में बैंकों ने हर महीने के दूसरे और अंतिम चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनाया है। सार्वजनिक बैंकों द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (हफ्ते में पांच दिन दफ्तर का काम) की मांग लंबे समय से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है बैंक क्षेत्र
आईबीए देश में बैंकों का बड़े पैमाने पर प्रतिनिधित्व करता है। इसमें सार्वजनिक और निजी बैंक, भारत में विदेशी बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सभी भारतीय वित्त संस्थान शामिल हैं। बैंक क्षेत्र 15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। हालांकि, वित्त मंत्रालय के जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है या निकट भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह में बढ़ेंगे कामकाज के घंटे
इसकी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो काम के घंटे बढ़ाने के साथ-साथ पांच दिवसीय कार्य सप्ताह में बदलाव किया जा सकता है। यदि प्रस्तावित बदलाव को लागू किया जाता है, तो यह बैंकिंग क्षेत्र के परिचालन को नया रूप देगा। इसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed