फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank workers will be on strike on November 19, know effects?

Banking: 19 नवंबर को बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को हो सकती है परेशानी, जानें क्या है कारण?

Thu, 17 Nov 2022 04:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 17 Nov 2022 04:39 PM IST
सार

Bank Strike on 19th November 2022: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि कुछ बैंकों में नौकरियों की आउटसोर्सिंग होने से जहां निचले स्तर पर भर्ती में कमी आई है वहीं ग्राहकों की निजता और उनके पैसे को भी जोखिम में डाला जा रहा है।

विज्ञापन
Bank workers will be on strike on November 19, know effects?
bank strike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का कामकाज शनिवार यानी 19 नवंबर के दिन प्रभावित हो सकता है क्योंकि बैंक यूनियन एआईबीईए ने नौकरियों की लगातार आउटसोर्सिंग का विरोध करने के लिए शनिवार को हड़ताल का आह्वान कर दिया है। 

विज्ञापन

हालांकि बैंक अधिकारी इस हड़ताल का हिस्सा नहीं होंगे पर अन्य बैंक कर्मियों के हड़ताल पर जाने से बैंक शाखाओं पर नकद जमा, निकासी और चेक के समाशोधन आदि से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक सहित कई बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को 19 नवंबर की हड़ताल के अमल में आने पर सेवाओं के प्रभावित रहने के बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग के दौरान कहा है कि यदि हड़ताल होती है तो बैंक के कर्मचारियों का एक निश्चित वर्ग उक्त तिथि को हड़ताल में शामिल हो सकता है, ऐसी स्थिति में आशंका है कि बैंक की शाखाओं व कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि कुछ बैंकों में नौकरियों की आउटसोर्सिंग होने से जहां निचले स्तर पर भर्ती में कमी आई है वहीं ग्राहकों की निजता और उनके पैसे को भी जोखिम में डाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed