फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank of Maharashtra overtakes country's largest bank SBI, loan growth rate is 29 percent

Bank Loans: एसबीआई से भी आगे निकला बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कर्ज बांटने की दर में 29 फीसदी का इजाफा

Mon, 14 Nov 2022 03:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 14 Nov 2022 03:03 PM IST
सार

Bank Loans: बैंक लोन बांटने के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रहा। इसके लोन की वृद्धि दर 21.54 प्रतिशत रही। आंकड़ों के अनुसार लिस्ट में तीसरे स्थान पर सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रहा।

विज्ञापन
Bank of Maharashtra overtakes country's largest bank SBI, loan growth rate is 29 percent
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऋण वृद्धि दर के मामले में वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच अव्वल रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तिमाही आंकड़ाें के मुताबिक  जुलाई से सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सकल ऋण 28.62 प्रतिशत बढ़कर 1,48,216 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रहा। इसके लोन की वृद्धि दर 21.54 प्रतिशत रही।

उसने जुलाई से सितंबर तिमाही में 7,52,469 करोड़ रुपये के ऋण आवंटित किए। आंकड़ों के अनुसार लिस्ट में तीसरे स्थान पर सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रहा। इसकी ऋण वृद्धि दर 18.15 प्रतिशत रही और एसबीआई ने जुलाई से सितंबर तिमाही में कुल 25,47,390 करोड़ रुपये के ऋण बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed