Everest-MDH Row: सिंगापुर-हांगकांग को भेजे जाने वाले मसालों का होगा परीक्षण, मसाला बोर्ड ने वापस बुलाई खेप
Everest-MDH Row: एमडीएच, एवरेस्ट उत्पादों पर प्रतिबंध के मामले में मसाला बोर्ड सिंगापुर, हांगकांग को भेजे जाने वाले माल के अनिवार्य परीक्षण पर विचार कर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमडीएच और एवरेस्ट जैसे भारतीय ब्रांड के मसालों को गुणवत्ता संबंधी परेशानियों के कारण सिंगापुर और हांगकांग में प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में मसाला बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वह इन दोनों देशों को भेजी जाने वाली ऐसी खेपों का परीक्षण शुरू करेगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि वह मूल कारण का पता लगाने और सुधार के उपाय सुझाने के लिए उन निर्यातकों के साथ काम कर रहा है, जिनकी खेप वापस बुला ली गई है। इसके साथ ही नियामक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्यातक सुविधाओं पर गहन निरीक्षण चल रहा है।
मसालों के अनिवार्य रूप से परीक्षण की तैयारी
मसाला बोर्ड द्वारा सिंगापुर और हांगकांग के लिए जाने वाली मसाला खेपों का अनिवार्य परीक्षण शुरू करने के लिए सिस्टम तैयार किया है। बताया गया है कि बोर्ड उन निर्यातकों के साथ काम कर रहा है जिनकी खेप वापस बुला ली गई है। इस तरह समस्या के मूल कारणों का पता लगाया जा सकेगा। बोर्ड द्वारा इन मसालों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाया जा रहा है। बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कुछ मसालों पर लगाया गया है प्रतिबंध
दुनिया के सबसे बड़े मसालों के उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक भारत द्वारा पहले ही सिंगापुर और हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामकों से विवरण मांगा गया है। बता दें कि सिंगापुर और हांगकांग द्वारा गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने सिंगापुर और हांगकांग स्थित भारतीय दूतावासों को इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है।