फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BAG Convergence IPO to open for investors from September 30, set to raise ₹48.72 crore

30 सितंबर से निवेशकों के लिए खुलेगा BAG Convergence IPO, ₹48.72 करोड़ जुटाने की तैयारी

Mon, 29 Sep 2025 05:43 PM IST
Anil Vaishya नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: Anil Vaishya Updated Mon, 29 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

IPO का प्राइस बैंड ₹82–₹87 प्रति शेयर तय हुआ है और यह NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी बिजनेस विस्तार, कंटेंट प्रोडक्शन-एक्विजिशन और ब्रांड बिल्डिंग में करेगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
BAG Convergence IPO to open for investors from September 30, set to raise ₹48.72 crore
आईपीओ - फोटो : एएनआई

विस्तार

डिजिटल मीडिया कंपनी BAG Convergence Limited (जो News24 और E24 जैसे चैनलों की मालिक है) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 30 सितंबर 2025 से लॉन्च कर रही है। इस इश्यू के जरिए कंपनी का लक्ष्य ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹48.72 करोड़ जुटाने का है।

विज्ञापन


IPO का प्राइस बैंड ₹82–₹87 प्रति शेयर तय हुआ है और यह NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी बिजनेस विस्तार, कंटेंट प्रोडक्शन-एक्विजिशन और ब्रांड बिल्डिंग में करेगी। यह IPO 3 अक्टूबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन

IPO डिटेल्स

  • इश्यू साइज: 56,00,000 इक्विटी शेयर (Face Value ₹10)
  • कुल साइज: ₹48.72 करोड़ (At Upper Price Band)
  • प्राइस बैंड: ₹82 – ₹87 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 1,600 शेयर (न्यूनतम 2 लॉट)
  • ओपनिंग डेट: 30 सितंबर 2025
  • क्लोजिंग डेट: 3 अक्टूबर 2025
  • एंकर पोर्शन: 29 सितंबर 2025

शेयर अलोकेशन

  • QIB Anchor Portion – 15.6 लाख शेयर
  • Qualified Institutional Buyers (QIBs) – 10.4 लाख शेयर
  • Non-Institutional Investors – 8.32 लाख शेयर
  • Retail Investors – कम से कम 18.88 लाख शेयर
  • Market Maker – 2.8 लाख शेयर

जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

कंपनी इस IPO से जुटाई गई राशि को निम्न कार्यों में लगाएगी:

  • मौजूदा बिजनेस का विस्तार
  • कंटेंट प्रोडक्शन और एक्विज़िशन
  • ब्रांड बिल्डिंग
  • जनरल कॉर्पोरेट पर्पस
  • कंपनी का बिज़नेस मॉडल

BAG Convergence भारत की प्रमुख डिजिटल मीडिया कंपनियों में शामिल है। यह News24, News24 Sports, E24 Bollywood, Darshan 24 और Auto24 (MotoX24) जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का कंटेंट वेब, मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया और कनेक्टेड टीवी पर उपलब्ध है।

डिजिटल पहुंच

  • 29 मिलियन+ YouTube सब्सक्राइबर
  • 31 मिलियन+ Facebook फॉलोअर्स
  • 4 मिलियन Instagram बेस
  • 2 मिलियन Twitter/X फॉलोअर्स
  • 16 मिलियन मंथली वेबसाइट यूजर्स

ऑपरेशंस

350+ जिला संवाददाता और 450+ स्ट्रिंगर्स के साथ पैन-इंडिया कवरेज।

  • वित्तीय स्थिति (FY25)
  • आमदनी: ₹3,563.35 लाख
  • EBITDA: ₹1,399.46 लाख
  • मुनाफा: ₹909.71 लाख

 

मैनेजमेंट की राय

कंपनी की CMD अनुराधा शुक्ला ने कहा, “2007 से हमने भारत के डिजिटल मीडिया परिदृश्य को आकार दिया है। यह IPO हमें बिजनेस विस्तार, कंटेंट निवेश और ब्रांड को और मजबूत करने का अवसर देगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed