फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aviation Minister Jyotiraditya Scindia says Drone service sector will provide one lakh jobs in 5 years

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले: ड्रोन सेवा क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं, पांच साल में पैदा हो सकते हैं एक लाख रोजगार

Fri, 22 Apr 2022 04:47 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि अभी देश में अभी लगभग 140 हवाईअड्डे मौजूद हैं और सरकार की योजना अगले चार-पांच वर्षों में इनकी संख्या में 50 फीसदी तक का इजाफा करने की है। 

विज्ञापन
Aviation Minister Jyotiraditya Scindia says Drone service sector will provide one lakh jobs in 5 years
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ड्रोन सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और यह क्षेत्र आने वाले चार-पांच साल में करीब एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा सकता है। 

विज्ञापन


तेजी से विस्तार कर रहा यह सेक्टर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत सरकार ने ड्रोन क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी योजना की शुरुआत की है और यह क्षेत्र बेहद तेजी के साथ विस्तार कर रहा है। इसमें 60 करोड़ रुपये के कारोबार वाले ड्रोन विनिर्माण उद्योग को आगामी तीन वर्षों में 120 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्रालय ने ड्रोन विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना के तहत 14 कंपनियों का चयन भी किया है।
विज्ञापन


5000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि इसके विनिर्माण में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। यहां बता दें कि सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) योजना को पिछले वर्ष पेश किया था। इसके जरिये ड्रोन और ड्रोन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों को अगले तीन वर्षों के लिए मूल्यवर्धन का 20 प्रतिशत प्रोत्साहन दिया जाएगा। मूल्यवर्धन का आकलन वार्षिक रेवेन्यू के आधार पर किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाईअड्डों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य
सिंधिया ने आगे कहा कि भारत तेजी से शहरीकरण के दौर से गुजर रहा है और साल 2031 तक हमारी राष्ट्रीय आय का 75 प्रतिशत तक शहरों से आने वाला है। उन्होंने कहा, आने वाले दशक में परिवहन और रसद भारत की नियति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने हवाईअड्डों की संख्या बढ़ाने के बारे में भी उड्डयन मंत्रालय के तय लक्ष्यों की जानकारी साझा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी देश में अभी लगभग 140 हवाईअड्डे मौजूद हैं और सरकार की योजना अगले चार-पांच वर्षों में इनकी संख्या में 50 फीसदी तक का इजाफा करने की है। 


विमानों के बेड़े का होगा विस्तार
इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश आने वाले पांच वर्षों में अपने वाणिज्यिक बेड़े का आकार वर्तमान में 710 विमानों से बढ़ाकर 1,200 विमान कर देगा। वहीं सरकार अपने उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का तेजी से विस्तार करने पर भी विचार कर रही है और आने वाले कुछ वर्षों में उनकी संख्या 34 से बढ़ाकर 58 कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed