फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Auction of 11 important mineral blocks cancelled Modi Government decision after cold response

Mineral Blocks Auction: 11 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द; ठंडी प्रतिक्रिया के बाद सरकार का फैसला

Sun, 29 Dec 2024 01:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

सरकार ने इससे पहले भी बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से महत्वपूर्ण खनिज ब्लाक की नीलामी रद्द कर चुकी है। खान मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि चार दौर की नीलामी में 24 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लाक बेचे गए हैं।

विज्ञापन
Auction of 11 important mineral blocks cancelled Modi Government decision after cold response
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकार ने कंपनियों की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया के कारण चौथे दौर में 11 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द कर दी है। नीलामी रद्द करने के नोटिस के अनुसार, 11 में से चार ब्लॉक के लिए कोई बोली नहीं मिली, जबकि शेष सात खदानों को तीन से कम तकनीकी रूप से पात्र बोलियां मिलीं। 

विज्ञापन


कोई बोली नहीं मिली
टंगस्टन और ग्लोकोनाइट सहित चार ब्लॉक छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं। नोटिस में कहा गया कि चूंकि कोई बोली नहीं मिली है, इसलिए चार खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


सात खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया रद्द
कोबाल्ट, तांबा, लिथियम, निकेल और रेयर अर्थ जैसे महत्वपूर्ण खनिज पवन टर्बाइन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नोटिस में आगे कहा गया कि चूंकि तीन से कम तकनीकी रूप से पात्र बोलियां ही मिलीं हैं, इसलिए इन सात खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई
सरकार ने इससे पहले भी बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से महत्वपूर्ण खनिज ब्लाक की नीलामी रद्द कर चुकी है। खान मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि चार दौर की नीलामी में 24 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लाक बेचे गए हैं।

भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में 64.4 प्रतिशत बढ़ा
इस बीच खबर है कि भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 64.4 प्रतिशत बढ़कर 64.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया का भारत के साथ व्यापार करार है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कपड़ा, रसायन और कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि की वजह से ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात बढ़ा है।


हालांकि, अप्रैल-नवंबर, 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलिया को वस्तुओं क निर्यात सालाना में आधार पर 5.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 5.56 अरब डॉलर रह गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 29 दिसंबर, 2022 को एक अंतरिम व्यापार समझौता - आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) लागू किया था। अब समझौते के दायरे को व्यापक बनाने और इसे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) बनाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed