फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   At the Global Fintech Fest (GFF), PM says, world is astonished by our fintech diversity

Fintech Fest: 'हमारी फिनटेक विविधता को देखकर दुनिया हैरान', फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी

Fri, 30 Aug 2024 12:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 Aug 2024 12:23 PM IST
सार

Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया फिनटेक के मामले में भारत की विविधता को देखकर हैरान रह जाती है।

विज्ञापन
At the Global Fintech Fest (GFF), PM says, world is astonished by our fintech diversity
फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी - फोटो : Fintech Fest

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया फिनटेक के मामले में भारत की विविधता को देखकर हैरान रह जाती है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। अब लोग भारत आते हैं और हमारी फिनटेक विविधता को देखकर भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं! एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और शॉपिंग तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई देती है।"

विज्ञापन

देश में ब्रॉडबैंड उपभोक्ता बढ़कर 94 करोड़ हुए

मुंबई में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं...फिनटेक क्रांति कैसे आएगी? वे मुझ जैसे चायवाले से ऐसा पूछते थे...अब एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन (6 करोड़) से बढ़कर 940 (94 करोड़) मिलियन हो गए हैं।

विज्ञापन

देश में बैंकिंग सेवा चौबीसों घंटे और सातों दिन जारी

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक क्रांति वित्तीय समावेशन में सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है। फिनटेक फेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई पूरी दुनिया में फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है। आज गांव हो या शहर, सर्दी हो या गर्मी, बारिश हो गया बर्फ गिर रही हो, भारत में बैंकिंग सर्विस चौबीसों घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलती रहती है।पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले ही जनधन योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं। ये जनधन खाते महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम गया है। इसके तहत 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनधन खातों ने बचत और निवेश के नए अवसर बनाए

पीएम ने कहा, "जनधन खातों ने महिलाओं के लिए सेविंग्स और निवेश के लिए नए अवसर बनाए हैं। इन खातों को आधार बनाकर हमने माइक्रो फाइनेंस की सबसे बड़ी स्कीम मुद्रा योजना लॉन्च की। इस स्कीम के 70% लाभुक महिलाएं हैं। जनधन खातों ने महिलाओं के स्वयं सेवी समूहों को भी बैंकिंग से जोड़ा है। इसका फायदा आज देश की 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है, यानी जन धन योजना ने महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव रखी है। फिनटेक ने पैरलल इकोनॉमी पर भी चोट की है।"

हम डिजिटल तकनीक के जरिए पारदर्शिता लाए: पीएम मोदी

पीएम ने कहाकि हम भारत में डिजिटल तकनीक के जरिए पारदर्शिता लेकर आए हैं। आज सरकार की सैकड़ों योजनाओं के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाता है। इसमें सिस्टम से लीकेज बंद हुई है। आज लोगों को फॉर्मल सिस्टम से जुड़ने में अपना लाभ नजर आता है। भारत में फिनटेक की वजह से जो बदलाव आया है वह सिर्फ तकनीक तक ही सीमित नहीं है। इसका सामाजिक प्रभाव बहुत व्यापक है। इससे गांव और शहर की खाई को दूर करने में मदद मिली है। पीएम ने कहा कि फिनटेक ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed