फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple to do large scale production of iPhone in India instead of China: report

एप्पल आईफोन का चीन की बजाए अब भारत में करेगा उत्पादन, पीएम मोदी ने किया आमंत्रित

Mon, 22 Apr 2019 10:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Apple to do large scale production of iPhone in India instead of China: report
iphone x
एप्पल के आईफोन का उत्पादन भारत में इसी साल से फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी द्वारा किया जाएगा। ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी आईफोन का उत्पादन चीन में कर रही थी। ताइवान की निर्माण कंपनी के समूह अध्यक्ष टेरी गो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आमंत्रित किया।
विज्ञापन


एप्पल कई सालों से बेंगलुरु में आईफोन के पुराने मॉडल का उत्पादन कर रहा है। लेकिन अब यह यहां निर्माण को विस्तार देते हुए नए मॉडल का उत्पादन करेगी। इस महीने की शुरुआत में यह खबर आई थी कि फॉक्सकॉन भारत में चेन्नई में अपने कारखाने में फुल-स्केल असेंबली शुरू करने से पहले आईफोन एक्स और आईफोन 7 के उत्पादन का ट्रायल करेगी।
विज्ञापन


गौ ने ताइवान में एक कार्यक्रम में कहा, "भविष्य में हम भारत के स्मार्टफोन उद्योग में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।" उन्होंने कहा, "हमने अपनी उत्पादन लाइनें वहां स्थानांतरित कर दी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का स्मार्टफोन बाजार दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है, जो स्थिर हो चुके चीन को पीछे छोड़ रहा है। शाओमी जैसे चीनी प्रतिद्वंद्वियों के कारण कम कीमतों पर एडवांस फीचर देने के कारण, एप्पल देश के बाजार में अपनी हिस्सेदारी खो रहा है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने और 20 प्रतिशत आयात शुल्क में कमी होने के बाद इसे भारत में अपनी बिक्री को बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed