फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple shock China, Airpods beats headphones made in India, iPhone exports cross Rs 8000 crore in five months

Apple : एपल की चीन को झटका देने की तैयारी, एयरपॉड्स-बीट्स हेडफोन भारत में बनेंगे, पांच माह में रिकॉर्ड कारोबार

Thu, 06 Oct 2022 02:10 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 06 Oct 2022 02:10 AM IST
सार

Apple shock China : मूडीज ने कहा कि एयरपॉड्स और बीट्स हेडफोन को भारत में बनाने की एपल की योजना से उसका विश्वास और बढ़ गया है। इससे चीन पर इसकी पूरी निर्भरता नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Apple shock China, Airpods beats headphones made in India, iPhone exports cross Rs 8000 crore in five months
Apple - फोटो : amarujala

विस्तार

Apple shock China : आईफोन निर्माता एपल ने चीन के बजाय भारत में मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। इसने अपनी आपूर्ति करने वाली कंपनियों से कहा है कि वे कुछ एयरपॉड्स और बीट्स हेडफोन भारत में बनाना शुरू करें। जापानी अखबार निक्केई के मुताबिक, एपल का यह कदम आईफोन 14 को भारत में बनाने की योजना के बाद आया है। मंगलवार को खबरों में कहा गया कि भारत से आईफोन का निर्यात 5 महीने में 8,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। 

विज्ञापन


चीन की सख्त लॉकडाउन नीति और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव के कारण एपल चीन पर निर्भरता कम करना चाहती है। कंपनी भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए कई आपूर्तिकर्ताओं से बात कर रही है। आईफोन एसेंबल करने वाली फॉक्सकॉन भारत में बीट्स हेडफोन बनाने की तैयारी भी कर रही है। बाद में इसका उत्पादन शुरू हो सकता है। चीन में एयरपॉड्स बनाने वाली लक्शेयर प्रेसिसन भी भारत में एपल की मदद के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


मूडीज ने कहा कि एयरपॉड्स और बीट्स हेडफोन को भारत में बनाने की एपल की योजना से उसका विश्वास और बढ़ गया है। इससे चीन पर इसकी पूरी निर्भरता नहीं रहेगी। एपल के उत्पाद में आईफोन के बाद एयरपॉड्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। सालाना सात करोड़ से अधिक यूनिट की बिक्री होती है। अगले साल मार्च तक 20,000 करोड़ रुपये के आईफोन के निर्यात होने की उम्मीद है। चीन में सालाना 23 करोड़ आईफोन तैयार होते हैं जबकि भारत में केवल 30 लाख ही तैयार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed