{"_id":"64a054b65214aae3b50ef6e3","slug":"ap-govt-selling-tomatoes-at-rs-50-kg-through-103-rythu-bazars-to-provide-relief-to-people-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato: आंध्र सरकार 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रही टमाटर, बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने उठाया कदम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tomato: आंध्र सरकार 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रही टमाटर, बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने उठाया कदम
Sat, 01 Jul 2023 10:01 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:01 PM IST
सार
Tomato Prices: राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, "टमाटर की बढ़ती कीमतों के जवाब में आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इस आवश्यक सब्जी को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। राज्य में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम कीकीमत तक पहुंचने के साथ कृषि विपणन विभाग ने राज्य भर के 103 रायथू बाजारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री शुरू की है।"
विज्ञापन
टमाटर की कीमतें।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि उसका कृषि विपणन विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य भर में स्थित 103 रायथू बाजारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, "टमाटर की बढ़ती कीमतों के जवाब में आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इस आवश्यक सब्जी को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। राज्य में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम कीकीमत तक पहुंचने के साथ कृषि विपणन विभाग ने राज्य भर के 103 रायथू बाजारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री शुरू की है।" सरकार के इस फैसले आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने विभाग को सस्ती दरों पर टमाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार का लक्ष्य दैनिक आधार पर 50 टन टमाटर खरीदना है, जिससे लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए इस आवश्यक सब्जी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन