फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aon Survey India Employees salaries increase 9.5 percent compared major countries

Report: प्रमुख देशों की तुलना में भारत में सर्वाधिक वेतन वृद्धि जारी, इस साल 9.5 फीसदी बढ़ेगी कर्मियों की आय

Thu, 22 Feb 2024 06:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 06:23 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक वेतन वृद्धि भारत में जारी है। बांग्लादेश और इंडोनेशिया में 2024 में क्रमश: 7.3 फीसदी एवं 6.5 फीसदी औसत वेतन वृद्धि का अनुमान है।

विज्ञापन
Aon Survey India Employees salaries increase 9.5 percent compared major countries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इस साल कर्मचारियों का वेतन 9.5 फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि, यह 2023 की वास्तविक वेतन वृद्धि 9.7 फीसदी से थोड़ा कम है। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने सर्वे रिपोर्ट में कहा, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में उच्च वेतन वृद्धि के बाद यह भारत में 10 फीसदी से कम पर स्थिर हो गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक वेतन वृद्धि भारत में जारी है। बांग्लादेश और इंडोनेशिया में 2024 में क्रमश: 7.3 फीसदी एवं 6.5 फीसदी औसत वेतन वृद्धि का अनुमान है। सर्वे 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। एजेंसी
विज्ञापन


लक्षित निवेश की जरूरत
एऑन में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रूपांक चौधरी ने कहा, भारत के संगठित क्षेत्र में वेतन में अनुमानित वृद्धि उभरते आर्थिक परिदृश्य के सामने एक रणनीतिक समायोजन का संकेत देती है। बुनियादी ढांचे और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों की वृद्धि मजबूत है। यह कुछ क्षेत्रों में लक्षित निवेश की जरूरत का संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी संभव
सर्वे के मुताबिक, वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और जीवन विज्ञान में सबसे अधिक वेतनवृद्धि की उम्मीद है। खुदरा, प्रौद्योगिकी परामर्श व सेवा क्षेत्र के कर्मचारियों का वेतन इस साल सबसे कम बढ़ने का अनुमान है। कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 2022 के 21.4 फीसदी से घटकर 2023 में 18.7 फीसदी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed