फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anti Dumping Duty Will Be Imposed On Import Of tubes and pipes till october

फैसला: सरकार ने दिया चीन को झटका, अक्तूबर तक बढ़ाया ट्यूब, पाइप पर डंपिंग रोधी शुल्क

Mon, 10 May 2021 11:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 10 May 2021 11:35 AM IST
सार

सरकार ने घरेलू विनिर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते आयात से सुरक्षा देने के लिए समेकित ट्यूब की कुछ किस्मों और पाइपों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को इस साल 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Anti Dumping Duty Will Be Imposed On Import Of tubes and pipes till october
अक्तूबर तक बढ़ा ट्यूब, पाइप पर डंपिंग रोधी शुल्क - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार ने चीन को झटका दिया है। सरकार ने घरेलू विनिर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते आयात से सुरक्षा देने के लिए समेकित ट्यूब की कुछ किस्मों और पाइपों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को इस साल 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


सीबीआईसी ने जारी की अधिसूचना 
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा है कि, 'इस अधिसूचना के तहत लगाया गया डंपिंग रोधी शुल्क यदि पहले वापस नहीं लिया जाता, अथवा इसमें कोई संशोधन नहीं किया जाता है तो यह 31 अक्तूबर 2021 तक लागू रहेगा।'
विज्ञापन


2016 में पांच साल के लिए लगाया था शुल्क 
सरकार ने सीमलेस ट्यूबों, पाइपों और लोहा, मिश्रित अथवा गैर-मिश्रित इस्पात (कास्ट आयरन और स्टेनलेस स्टील को छोड़कर) चाहे गलाकर तैयार किया गया हो अथवा कोल्ड रोल्ड हो और जिसका बाहरी घेरा 355.6 मिलीमीटर से अधिक नहीं हो, ऐसे सामान पर पहली बार मई 2016 में पांच साल के लिए शुल्क लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीटीआर की सिफारिश
वाणिज्य मंत्री की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच पूरी करने के बाद डंपिंग रोधी शुल्क को आगे बढ़ाने की सिफारिश की। डीजीटीआर शुल्क लगाने की सिफारिश करता है जबकि वित्त मंत्रालय इसे लगाता है।

डिजिटल प्रिंटिंग प्लेट पर भी लगाई थी एंटी डंपिंग ड्यूटी
इससे पहले सरकार ने अगस्त 2020 में चीन, जापान, कोरिया, ताइवान और वियतनाम से डिजिटल प्रिंटिंग प्लेट के आयात पर पांच साल तक एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया था। यह फैसला घरेलू निर्माताओं को बढ़ावा देने के मद्देनजर किया गया था, जो इन देशों से सस्ते आयात के चलते ऐसी प्लेटें बनाने में मात खा जाते थे। इसके अलावा चीन से आयात होने वाले कपड़े रंगने वाले और प्रिंटिंग के क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन एनीलाइन (रंगहीन तैलीय तरल पदार्थ) पर भी 150.80 डॉलर प्रति टन के हिसाब से छह महीने के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई थी।


क्या है एंटी डंपिंग ड्यूटी?
मालूम हो कि एंटी डंपिंग ड्यूटी एक टैरिफ है, जो सरकार विदेशी आयात पर लगाती है। यह उन उत्पादों पर लगाया जाता है जिनकी कीमत उचित बाजार मूल्य से कम है। सुरक्षा के लिए, कई देश अपने उत्पादों पर शुल्क लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed