फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anarock claims: Record 3.6 lakh houses can be sold this year, demand remains despite home loans high rates

एनारॉक का दावा : इस साल बिक सकते हैं रिकॉर्ड 3.6 लाख मकान, होम लोन महंगा होने के बाद भी बनी हुई है मांग

Thu, 27 Oct 2022 06:27 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 Oct 2022 06:27 AM IST
सार

एचडीएफसी कैपिटल के प्रबंध निदेशक विपुल रुंगटा ने हाल में कहा कि भारत में आवास की मांग आगामी वर्षों में भी मजबूत बनी रहेगी। होम लोन पर ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद बिक्री पर असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Anarock claims: Record 3.6 lakh houses can be sold this year, demand remains despite home loans high rates
होम लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल रिकॉर्ड 3.6 लाख मकान बिक सकते हैं। होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ने और संपत्ति की कीमतों में कम-से-कम 10 फीसदी वृद्धि के बावजूद मकानों की मांग मजबूत बनी हुई है। इससे पहले सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में 2014 में सबसे ज्यादा 3,42,980 मकानों की बिक्री हुई थी। 

विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, चालू कैलेंडर वर्ष (2022) के दौरान जनवरी से सितंबर के बीच कुल 2,72,710 मकान बिके। यह आंकड़ा कोविड पूर्व स्तर यानी 2019 से ज्यादा है। उस दौरान देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 2,61,360 मकान बिके थे।
विज्ञापन


2014 में सर्वाधिक बिक्री
वर्ष मकानों की बिक्री
2013 3,18,400
2014 3,42,980
2015 3,08,250
2016 2,39,260
2017 2,11,140
2018 2,48,310
2019 2,61,360
2020 1,38,340
2021 2,36,520

त्योहारों में मजबूत रही मांग

  • एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, होम लोन पर ब्याज दर 6.5% से बढ़कर करीब 8.5% पहुंच जाने पर भी त्योहारों के दौरान मकानों की मांग मजबूत बनी रही है। देश में आवास बाजार के इतिहास में 2022 ऐसे साल के रूप में दर्ज होगा, जिसने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कोविड में अपना घर होने की जो भावना पैदा हुई थी, वह दरों में बढ़ोतरी, संपत्ति की कीमतों में वृद्धि व त्योहारी छूट या विशेष पेशकश के अभाव के बावजूद बनी हुई है।

आवासीय इकाइयों के नए लॉन्च में नरमी
आंकड़ों के मुताबिक, बिक्री के मौजूदा स्तर को देखते हुए इस साल 3.4 लाख से ज्यादा नए मकान लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, यह 2014 के 5,45,230 के मुकाबले कम ही रहेगा। 

  • इस साल के पहले 9 महीने में सात प्रमुख शहरों में कुल 2,64,780 नए मकान लॉन्च हुए हैं।
  • पिछले 18 महीनों में सभी प्रमुख लिस्टेड डेवलपर्स की बिक्री में बेहतर उछाल दर्ज की गई है।
  • कोरोना महामारी की वजह से 2020 में मकानों की बिक्री काफी सुस्त हो गई थी। हालांकि, पाबंदियां हटने के बाद 2021 में सुधार देखने को मिला था।

आगामी वर्षों में भी बढ़ेगी बिक्री
एचडीएफसी कैपिटल के प्रबंध निदेशक विपुल रुंगटा ने हाल में कहा कि भारत में आवास की मांग आगामी वर्षों में भी मजबूत बनी रहेगी। होम लोन पर ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद बिक्री पर असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed