फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America will important in making India a Five thousand billion dollars economy: Indian Ambassador

भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अमेरिका का होगा अहम योगदाना: भारतीय राजदूत

Sat, 08 Feb 2020 04:07 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 08 Feb 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
America will important in making India a Five thousand billion dollars economy: Indian Ambassador
तरणजीत सिंह संधू (फाइल फोटो)

भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की अपनी राह में अमेरिका के साथ व्यापार व कारोबार में भागोदारी को उच्च मान देता है। अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही। अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी फोरम ने यहां संधु के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था। संधु ने कार्यक्रम में अमेरिका के कारोबारी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तालमेल की संभावनाएं असीम हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को तीन हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ाकर 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर और 2030 तक दस हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि इस यात्रा में भारत के लिए अमेरिका के साथ व्यापार व कारोबार क्षेत्र में भागीदार महत्वपूर्ण होगी।’
विज्ञापन


संधु ने कहा, ‘‘हमारी सरकारों के बीच संबंधों को एक नई गति मिली है। इसे हमारे नेताओं के बीच गर्मजोशी भरे संबंध से शक्ति मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की पिछले साल आपस में चार मुलाकातें हुई थीं।’ उन्होंने कहा कि दोनों देश के उद्यमी और कारोबारी दोनों देशों के संबंधों के महत्वपूर्ण हिस्सेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि भारत में अमेरिका की दो हजार से अधिक कंपनियां कारोबार कर रही हैं। भारत की 200 से अधिक कंपनियों ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर का निवेश किया है जिससे रोजगार के एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष अवसर सृजित हुए हैं। दोनों देशों का द्विपक्षीय निवेश 2018 मे बढ़कर 60 अरब डॉलर पर पुंच गया था।


उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और 2019 में 160 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। संधु ने कहा, ‘यह मुझमें हमारे दोनों देशों के बीच के संबंधों के प्रति उत्साह भरता है और अभी इसमें बहुत कुछ संभव है। अमेरिका की पूंजी और विशेषज्ञता तथा भारतीय बाजार व मस्तिष्क के मेल से कोई भी मंजिल दूर नहीं हो सकती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed