फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America Senate approves new 480 arab dollar coronavirus relief plan for economy

कोरोना: अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिकी सीनेट ने 480 अरब डॉलर के पैकेज को दी मंजूरी

Wed, 22 Apr 2020 04:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Apr 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
America Senate approves new 480 arab dollar coronavirus relief plan for economy
कोरोना वायरस - फोटो : social media

अमेरिकी सीनेट ने बर्बाद हो चुके छोटे उद्योगों की मदद करने, अस्पतालों को निधि देने और देशभर में कोरोना वायरस संकट के दौरान जांच बढ़ाने के लिए 480 अरब डॉलर के द्विदलीय आपात पैकेज हो मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


एक हफ्ते से ज्यादा समय तक चली बातचीत
डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकंस और व्हाइट हाउस के बीच एक हफ्ते से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा के पास जाएगा, जहां गुरुवार तक इस पर मतदान की संभावना है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका 
ट्रंप प्रशासन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की तीन करोड़ से अधिक खुराक का भंडार किया है, जिसका एक बड़ा हिस्सा भारत से आयात किया गया है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2700 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 45 हजार को पार कर गई है और आठ लाख 19 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में 25,57,000 से ज्यादा लोग संक्रमित
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 77 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और 25 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि छह लाख 90 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed