फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ambani's youngest son Anant appointed Executive Director of Reliance Industries

Reliance: अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक नियुक्त, ईशा और आकाश को इस मामले में छोड़ा पीछे

Sat, 26 Apr 2025 02:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 26 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

Reliance: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत की सबसे मूल्यवान और लाभदायक कंपनी रिलायंस में उनके बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश 2014 में इकाई में शामिल होने के बाद जून 2022 से कंपनी की दूरसंचार शाखा, जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष हैं। अब अनंत अंबानी को रिलायंस में कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। आइए इस बारे बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Ambani's youngest son Anant appointed Executive Director of Reliance Industries
अनंत अंबानी (बीच में)। - फोटो : ANI

विस्तार

अरबपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कंपनी बोर्ड में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। कंपनी ने यह खुलासा किया है। अनंत का कार्यकाल पांच साल का होगा और उनकी नियुक्ति एक मई से प्रभावी होगी। ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक अनंत अंबानी अपने भाई-बहनों में रिलायंस के कार्यकारी निदेशक नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं।

विज्ञापन


अंबानी ने अंतिम उत्तराधिकार योजना की तैयारी के तहत अगस्त 2023 में अपने तीन बच्चों- जुड़वां ईशा और आकाश और अनंत को तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में शामिल किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के बाद DGCA की गाइडलाइन, कहा- यात्रियों की मदद करें एयरलाइन कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत अंबानी पर और क्या-क्या जिम्मेदारी?

हाल के वर्षों में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने कहा है कि भारत की सबसे मूल्यवान और लाभदायक कंपनी रिलायंस में उनके बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सबसे बड़े बेटे आकाश 2014 में इकाई में शामिल होने के बाद जून 2022 से कंपनी की दूरसंचार शाखा, जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष हैं।


उनकी जुड़वां बहन ईशा कंपनी के खुदरा, ई-कॉमर्स और लक्जरी कारोबार को संभालती हैं। अनंत विदेश में न्यू एनर्जी कारोबार का संचालन करते हैं। तीनों बच्चे जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में हैं। यह रिलायंस की दूरसंचार और डिजिटल संपत्तियों और रिलायंस रिटेल का स्वामित्व रखने वाली इकाई है।


ये भी पढ़ें: World Bank: भारत के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, रिपोर्ट में रोजगार और गरीबी पर की गई यह टिप्पणी

रिलायंस के पूर्णकालिक निदेशक भी बने अनंत अंबानी

रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा, "रिलायंस के निदेशक मंडल ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर विचार किया और गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत एम. अंबानी को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया। उन्हें कंपनी का कार्यकारी निदेशक भी नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 मई, 2025 से 5 साल की अवधि के लिए होगी, जो कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।"

अनंत को अगस्त 2022 में कंपनी के ऊर्जा वर्टिकल का लीडर नियुक्त किया गया था। वह मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड में, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड व रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हैं। वह सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed