फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon Boss becomes third richest in the world

अमेजॉन के बॉस जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे रईस 

Fri, 29 Jul 2016 01:54 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 29 Jul 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
Amazon Boss becomes third richest in the world
अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली प्रमुख वेबसाइट अमेजॉन की भारी आमदनी और बढ़ते शेयर के साथ कंपनी के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजॉन में बेजोस का 18 फीसदी शेयर है।

विज्ञापन


इस शेयर में गुरुवार को 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक बेजोस के पास 65.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। जानकारों की उम्मीद के विपरीत अमेजॉन की आमदनी बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस साल की दूसरी तिमाही में अमेजॉन की आमदनी 31 फीसदी बढ़कर 30.4 अरब डॉलर हो गई।
विज्ञापन


ई-रिटेलर की दिग्गज कंपनी का मुनाफा 2015 के 9 करोड़ 20 लाख डॉलर की तुलना में 85 करोड़ 70 लाख मिलियन डॉलर था। फोर्ब्स के अनुसार जेफ बेजोस संपत्ति के लिहाज से पहले नंबर के माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स के 78 अरब डॉलर और दूसरे नंबर के जारा के संस्थापक अमेंसियो ओर्टेगा के 73.1 अरब डॉलर की संपत्ति के बाद तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी अमेजॉन

Amazon Boss becomes third richest in the world
प्राइम

अमेजॉन के शेयर में फरवरी के बाद से अब तक 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।की प्राइम की सदस्यता में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है।

भारत के बड़े उपभोक्ता बाजार का लाभ उठाने के लिए अमेजॉन ने अपने प्राइम सब्सक्रिप्शन को यहां जून में लॉन्च किया।

जून में अमेरिकी कंपनी अमेजॉन ने भारत में तीन अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इससे साथ ही अमेजॉन का भारत में निवेश पांच अरब डॉलर से अधिक का हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed