{"_id":"60b4cd96a8053b567d60a8ac","slug":"all-india-consumer-price-index-cpi-for-industrial-workers-increased-by-50-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम और रोजगार मंत्रालय : अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.50 अंक की वृद्धि, मार्च में 119.6 रहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
श्रम और रोजगार मंत्रालय : अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.50 अंक की वृद्धि, मार्च में 119.6 रहा
Mon, 31 May 2021 05:21 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 31 May 2021 05:21 PM IST
सार
औद्योगिक कामगारों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में पिछले महीने(मार्च) की तुलना में इसमें 0.50 अंक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
औद्योगिक कामगार
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
औद्योगिक कामगारों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) अप्रैल महीने में 120.1 अंक रहा और पिछले महीने की तुलना में इसमें 0.50 अंक की वृद्धि हुई है। बता दें कि मार्च महीने में यह 119.6 रहा था। वहीं कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के चलते औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल 2021 में घटकर 5.14 फीसदी हो गई, जो मार्च में 5.64 फीसदी थी।
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल महीने में साल-दर-साल आधार पर मुद्रास्फीति 5.14 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने में 5.64 फीसदी और पिछले साल के समान महीने में 5.45 फीसदी थी।’’ बयान के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में 4.78 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने में 5.36 फीसदी और अप्रैल 2020 में 6.56 फीसदी थी।
विज्ञापन
All-India Consumer Price Index for Industrial Workers (2016=100) for April 2021 increased to 120.1 points compared to 119.6 points for March 2021: Ministry of Labour & Employment pic.twitter.com/GOzQzVlfPq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 31, 2021