{"_id":"5ad1e1514f1c1b6d098b46dd","slug":"airlines-companies-offering-tickets-with-9-percent-reduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई किरायों में इस गर्मी में नरमी का रुख, दर्ज की गई 9 फीसदी की कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
हवाई किरायों में इस गर्मी में नरमी का रुख, दर्ज की गई 9 फीसदी की कमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गर्मियों के सीजन में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर यह काफी सस्ता होगा। घरेलू यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद किरायों में इस बार 4-9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। केवल एक सेक्टर पर किराया सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
बढ़ी 20 फीसदी मांग
गर्मियों में एयर टिकट बुक कराने वालों की संख्या में इस बार 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। डिमांड ज्यादा होने के बावजूद किराये में कमी देखने को मिली है। देश में कार्यरत विभिन्न ट्रेवल कंपनियों के अनुसार इस साल अप्रैल-जून के बीच कमी देखने को मिल रही है। वहीं इंटरनेशन सेक्टर में इसी अवधि के दौरान किराये में 19 फीसदी की कमी देखी गई है।
विज्ञापन
मुंबई-दिल्ली सेक्टर पर महंगा किराया
मुंबई एयरपोर्ट पर कई रनवे बंद होने के चलते केवल इस सेक्टर पर किराया काफी महंगा हो गया है। इस सेक्टर पर किराये में 12 फीसदी का इजाफा हो गया है।
ज्यादा पैसेंजर पाने के लिए किराये में कमी
कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यात्रियों पर कब्जा करने के लिए किराये में कमी कर रही हैं। इसी के साथ सेल और ऑफर भी इसी लिए लाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं। वहीं सेक्टर में काफी प्रतियोगिता है और ईंधन के दाम भी काफी स्थिर हैं। विमान कंपनियों की ऑपरेशन कॉस्ट में भी कमी आई है।
विज्ञापन
इन कंपनियों ने कम कर रखे हैं किराये
स्पाइस जेट, गोएयर, एयर एशिया, विस्तारा, इंडिगो जैसी कंपनियों में किराये 1600 रुपये से भी काम कीमत पर शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियां पहले बुक करने पर 20 फीसदी से अधिक की छूट भी दे रही हैं, जिससे लोग ज्यादा संख्या में टिकटों को बुक करा रहे हैं।