फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air india flight to offer tickets at forty percent discount at last minute booking

उड़ान से 3 घंटे पहले टिकट बुक कराने पर एअर इंडिया देगी 40% से ज्यादा डिस्काउंट

Fri, 10 May 2019 06:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 10 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Air india flight to offer tickets at forty percent discount at last minute booking
air india - फोटो : PTI

एअर इंडिया में उड़ान से 3 घंटे पहले टिकट बुक कराने पर अब 40% से अधिक की छूट दी जाएगी। एअर इंडिया के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें इमरजेंसी में अधिक दामों में टिकट खरीदना पड़ता था। यह निर्णय अधिकारियों ने गुरुवार को एअर इंडिया मुख्यालय में एक वाणिज्यिक समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

विज्ञापन


ये फायदा काउंटर, वेबसाइट, एप या एजेंट के माध्यम से की गई टिकट बुकिंग पर भी मिलेगा। घरेलू उड़ानों में इस ऑफर का फायदा शनिवार से मिलेगा। एअर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने और फ्लाइट को फुल करने के लिए हो रही ब्रेन स्टॉर्मिंग के दौरान यह आइडिया आया।
विज्ञापन


मीटिंग में अधिकारियों ने यह बात उठाई कि अंतिम समय में यात्रा प्लान करने वाले ज्यादातर लोग किसी न किसी मजबूरी में ही सफर करते हैं। ऐसे यात्रियों से सामान्य से अधिक किराया वसूला जाता है, जो मानवीय आधार पर ठीक नहीं है। इस पर एअर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने फैसला लिया कि फ्लाइट डिपार्चर से 3 घंटे पहले अगर कोई टिकट बुक कराता है तो उसे 40% तक डिस्काउंट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा। एअर इंडिया ने कहा कि इस फैसले की एक वजह यह भी है कि अधिक कीमत होने की वजह से लोग कई बार हवाई सफर करने से हिचकते हैं। जेट एयरवेज के बंद होने से टिकट के दाम बढ़े थे। लेकिन एयर इंडिया के इस कदम से यात्रियों को राहत मिलेगी।

अन्य एयरलाइंस की ऐसी कोई योजना नहीं

विस्तारा एयरलाइंस की प्रवक्ता रश्मि सोनी ने बताया कि हर एयरलाइंस के अपने आफर होते हैं। विस्तारा एयरलाइंस की इस तरह की छूट की कोई योजना नहीं है। वहीं, स्पाइसजेट के प्रवक्ता तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी भविष्य में ऐसे किसी डिस्काउंट की कोई योजना नहीं है। 

इतना लगेगा किराया

दिल्ली-मुंबई रूट पर स्पाइसजेट 32 हजार रुपये में बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका दे रही है। इस रूट पर एयर इंडिया या फिर विस्तारा 46 हजार रुपये किराया लेती हैं। वहीं दिल्ली-बंगलूरू रूट पर किराया 40 हजार रुपये तय किया गया है। इस रूट पर अन्य कंपनियां 53 हजार रुपये किराया चार्ज करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed