फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Rebranding: Airline reveals new livery and logo

Air India New Logo: एयर इंडिया ने अपना नया लोगो और डिजाइन जारी किया, नाम है- द विस्टा

Thu, 10 Aug 2023 09:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Aug 2023 09:02 PM IST
सार

Air India New Logo: एयर इंडिया ने अपने लोगो के हिस्से के रूप में एयर इंडिया ने लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा। नए लोगो का नाम 'द विस्टा' होगा। एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन
Air India Rebranding: Airline reveals new livery and logo
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने नए लोगो और डिजाइन का खुलासा किया। एयर इंडिया ने अपने लोगो के हिस्से के रूप में एयर इंडिया ने लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा। नए लोगो का नाम 'द विस्टा' होगा। एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। एयर इंडिया ने गुरुवार की शाम एक लाइव इवेंट में अपने नए लोगो को पेश किया।

विज्ञापन

Air India Rebranding: Airline reveals new livery and logo
एयर इंडिया का नया लोगो जारी करते विल्सन और चंद्रशेखरन - फोटो : Social Media

एयर इंडिया का नया लोगो एयरलाइन की नई पहचान और रीब्रांडिंग का हिस्सा है। नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप के लिए एक व्यवसाय नहीं, पैशन है और ये पैशन एक राष्ट्रीय मिशन है। टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि एयर इंडिया को विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने के सफर की शुरुआत हो गई है। इवेंट के दौरान चंद्रशेखरन ने कहा, "नया लोगो जो आप आज यहां देखते हैं ... विस्टा ऐतिहासिक रूप से असीम संभावनाओं, प्रगति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।" इवेंट के दौरान चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया ने अपनी रीब्रांडिंग असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास के साथ की है। उन्होंने कहा कि 15 महीनों के सफर में हम एयर इंडिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन एक्सपीरिएंस, टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सेवा वाली विमानन कंपनी बना बना चाहते हैं। पिछले 12 महीनों में हमने अपने सभी आयामों को बेहतर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा नया लोगो

नया लोगो एयर इंडिया की ओर से उपयोग की जाने वाली क्लासिक और प्रतिष्ठित भारतीय खिड़की से प्रेरित है। एयरलाइन के अनुसार यह अवसरों की खिड़की का प्रतीक है। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने कहा, नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक एक विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। नए लोगो को फ्यूचरब्रांड के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। एयर इंडिया के यात्रियों को नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा। एयर इंडिया का पहला एयरबस A350 विमान उसके बेड़े में नए लोगो के साथ शामिल होगी।
Image

'महाराजा' एयर इंडिया का शुभंकर बना रहेगा

नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विमानन कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है। हमें अभी काफी लंबा सफर तय करना है। हमारी शुरुआत शानदार रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपने विमानों को दुरुस्त करने पर करीब 40 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। उन्होंने कहा,  "लोगो की लॉन्चिंग के साथ एयर इंडिया के लिए नई बेवसाइट और नया मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया। इस साल के अंत कस्टमर केयर का भी नया सेटअप तैयार किया जाएगा।" साथ ही विल्सन ने कहा कि महाराजा आइकॉन दशकों से एयर इंडिया का शुभंकर रहा है, यह आगे भी एयरलाइन की यात्रा का हिस्सा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed