फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Premium Economy: Premium Economy service in Air India from next month, CEO shared plan

Air India Premium Economy: एयर इंडिया में अगले महीने से प्रीमियम इकोनॉमी सेवा, सीईओ ने साझा किया प्लान

Sat, 19 Nov 2022 08:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 19 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

Premium Economy Class in Air India: जेआरडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के पास प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी।

विज्ञापन
Air India Premium Economy: Premium Economy service in Air India from next month, CEO shared plan
एयर इंडिया

विस्तार

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया वैश्विक नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इस बीच एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा है कि एयरलाइन लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अधिक सुविधाओं वाली इकोनॉमिक श्रेणी शुरू करने वाली है।

विज्ञापन

जेआरडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के पास प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी।

विज्ञापन

एयरलाइन दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना पर काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में उसकी अपने बेड़े के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विल्सन ने कहा, ‘निकट भविष्य में एयर इंडिया के विमानों में गलीचे, पर्दे, सीट कवर-कुशन बदले जाएंगे। हमने घरेलू उड़ानों के मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं।  इसके अलावा, हम लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।’

एयर इंडिया सीईओ ने कहा, ‘धन और कलपुर्जों के अभाव में एयरलाइन के जो विमान कई वर्षों से परिचालन में नहीं थे ऐसे करीब 20 विमानों की मरम्मत की गई है। इसके अलावा 30 अतिरिक्त विमानों के पट्टे तय कर लिए गए हैं जो अगले 12 महीनों में मिलेंगे, इनकी आपूर्ति अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा हमारी बोइंग, एयरबस और इंजन विनिर्माताओं के साथ नई पीढ़ी के विमानों के ऑर्डर के लिए बात चल रही है।’

एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिचालन में विस्तार किया है और वेंकुवर, सिडनी तथा मेलबर्न के लिए अधिक उड़ानें शुरू की हैं।  विल्सन ने कहा, ‘अब भारत के सात शहरों से लंदन के लिए हमारी सीधी उड़ानें हैं। इसके अलावा अगले कुछ हफ्तों में सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क और नेवार्क तक सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed