फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India passenger urinating case DGCA imposes fine AI Airlines for violation of rules Latest News Update

Air India: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई भी की

Fri, 20 Jan 2023 03:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jan 2023 03:04 PM IST
सार

26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। मामले में डीजीसीए ने उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Air India passenger urinating case DGCA imposes fine AI Airlines for violation of rules Latest News Update
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया (AI) के यात्री द्वारा महिला से बदसलूकी मामले में डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है। डीसीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एआई की निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंची थी और पूछताछ भी की थी। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी थी। आरोपी को छह जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को चार महीने के लिए किया गया प्रतिबंधित
इससे पहले आरोपी यात्री शंकर मिश्रा पर चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, पूर्व जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आंतरिक समिति ने इस मामले में जांच की और शंकर मिश्रा को 'बुरे व्यवहार वाला यात्री' पाया। जांच के बाद नागरिक उड्डयन के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार शंकर मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


एयर इंडिया ने कही यह बात
डीजीसीए की कार्रवाई के बाद एयर इंडिया ने कहा कि हम अपनी रिपोर्टिंग प्रक्रिया में कमियों को स्वीकार करते हैं, उन्हें दूर करने के लिए कदम उठा रहे हैं। हम दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों से जुड़ी घटनाओं से निपटने संबंधी नीतियों को लेकर चालक दल के सदस्यों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed