फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India flight bound for New York returns to Mumbai due to technical issue

Air India: न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौटा, हुई सुरक्षित लैंडिंग

Tue, 21 Nov 2023 03:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 21 Nov 2023 03:58 PM IST
सार

Air India: विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान एआई 119 को मामूली तकनीकी खराबी की वजह से वापस मुंबई लौटना पड़ा और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए एहतियाती जांच के लिए विमान को मुंबई में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

विज्ञापन
Air India flight bound for New York returns to Mumbai due to technical issue
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को सुबह मुंबई लौट आया। विमानन कंपनी की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार बोइंग 777 विमान की एहतियातन जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान एआई 119 को मामूली तकनीकी खराबी की वजह से वापस मुंबई लौटना पड़ा और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए एहतियाती जांच के लिए विमान को मुंबई में सुरक्षित रूप से उतारा गया।
विज्ञापन


विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। एअर इंडिया ने कहा है कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने, वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने या उड़ान पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, उन्हें नाश्ता भी मुहैया कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed