फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air asia jet airways giving discount of 30 percent on ticket booking

हवाई सफर करने वालों को मिला तोहफा, टिकट बुक कराने पर मिलेगा 30 फीसदी का डिस्काउंट

Thu, 28 Jun 2018 03:41 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
air asia jet airways giving discount of 30 percent on ticket booking

हवाई सफर करने वाले यात्रियों को देश की दो प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने तोहफा दे दिया है। अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू दोनों तरह के यात्रियों को टिकट बुक कराने पर अधिकतम 30 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को इन कंपनियों की वेबसाइट और ऐप पर जाकर के बुकिंग करनी होगी। 

विज्ञापन


एयर एशिया दे रहा है 20 फीसदी डिस्काउंट
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया विदेश यात्रा करने पर 20 फीसदी डिस्काउंट दे रहा है। इसके लिए बुकिंग 25 जून से शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई तक चलेगी। वहीं यात्रा की अवधि 2 जुलाई से लेकर के 30 नवंबर तक कर सकते हैं। यात्री क्वालालुंपर, बैंकॉक, बाली, सिंगापुर, मेलबर्न और पर्थ के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया का करना होगा इस्तेमाल
सबसे पहले आपको एयर एशिया की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा।  यात्री को अपने पसंदीदा यात्रा के आने-जाने का समय देना होगा।  इसके बाद पीक अवधि को छोड़कर के आने-जाने की तारीख देनी होगी। फिर अपनी फ्लाइट को चुनना होगा। इसके बाद बेस फेयर पर 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट एयरवेज पर मिल रहा है 30 फीसदी डिस्काउंट

air asia jet airways giving discount of 30 percent on ticket booking

देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज भी विदेशी उड़ानों पर 30 फीसदी और घरेलू पर 25 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के अनुसार 11 जुलाई के बाद यात्रा की जा सकती है। इसके साथ ही यह ऑफर एक तरफा यात्रा के अलावा रिटर्न फ्लाइट पर भी लागू होगा। 

26 जून से शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर बुकिंग
कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 26 जून से बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि एमस्टर्डम, कोलांबो और पेरिस के लिए टिकट की बुकिंग नहीं हो सकती है। घरेलू यात्री यात्रा करने के 15 दिन पहले टिकट की बुकिंग करानी होगी तभी इस छूट का फायदा उनको मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed