फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air asia, go air launches festive offer, book tickets at rupees 1099 only

फेस्टिव सीजन में 1099 में कीजिए हवाई सफर, इन कंपनियों का यह है धमाकेदार ऑफर

Wed, 12 Sep 2018 03:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
air asia, go air launches festive offer, book tickets at rupees 1099 only

फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले हवाई कंपनियों ने सस्ते किराये का ऑफर निकाल दिया है। लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियां गो एयर और एयर एशिया ने धमाकेदार ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के तहत यात्री 1099 रुपये के शुरुआती किराये के साथ अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। हालांकि एयर एशिया में सफर करने के लिए लोगों को 2399 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


गो एयर का यह है ऑफर

गो एयर ने जो ऑफर लांच किया है, उसके मुताबिक यात्री 1099 रुपये में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यात्री इन बुक हुई टिकट पर 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। वहीं टिकट की बुकिंग की आज आखिरी तारीख है। 
विज्ञापन


इन रूट्स पर यह है किराया

बगडोगरा-गुवाहाटी पर शुरुआती किराया 1099 होगा। वहीं मुंबई-अहमदाबाद पर 1299 रुपये, अहमदाबाद-बंगलूरू पर 1999 रुपये, अहमदाबाद-दिल्ली पर 1399 रुपये, अहमदाबाद-जयपुर पर 1499 रुपये, अहमदाबाद-पुणे पर 1299 रुपये और बंगलूरू-मुंबई पर 1299 रुपये में टिकट बुक करा सकते हैं। इन टिकट को अगर आप रूपे कार्ड से बुक करेंगे तो 10 फीसदी की छूट भी मिलेंगी। टिकट बुकिंग केवल गो एयर की वेबसाइट और एप से हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एशिया ने दिल्ली वालों के लिए निकाला ऑफर

एयर एशिया ने खास दिल्ली वालों के लिए ऑफर निकाला है। कंपनी 2399 रुपये में टिकट बुक करने के लिए दे रही है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग 16 सितंबर तक करनी होगी। वहीं 17 फरवरी 2019 तक यात्री यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली से गुवाहाटी के लिए यात्रियों को 2883 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं कोलकाता का टिकट 2714 रुपये, कोच्चि केलिए 5852 रुपये व हैदराबाद का टिकट 5651 रुपये में बुक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed