{"_id":"668c80085c6e1c5c5c0dd0e4","slug":"agriculture-ministry-report-sowing-area-of-paddy-and-pulses-increased-in-current-kharif-season-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू खरीफ सीजन: धान की बुवाई का रकबा 19.35 फीसदी बढ़ा, दलहन में करीब 55% की तेज बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चालू खरीफ सीजन: धान की बुवाई का रकबा 19.35 फीसदी बढ़ा, दलहन में करीब 55% की तेज बढ़ोतरी
Tue, 09 Jul 2024 05:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:40 AM IST
सार
कृषि मंत्रालय की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दालों की बुवाई का रकबा भी 8 जुलाई, 2024 तक एक साल पहले की समान अवधि के 23.78 लाख हेक्टेयर से 54.79 फीसदी बढ़कर 36.81 लाख हेक्टेयर पहुंच गया।
विज्ञापन
धान की रोपाई करती महिलाएं (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
धान की धीमी बुवाई को पिछले 10 दिन से हो रही बारिश ने बूस्टर डोज दे दिया है। इसलिए, धान की बुवाई का रकबा चालू खरीफ सीजन 2024-25 में 19.35 फीसदी बढ़कर 59.99 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह रकबा 50.26 लाख हेक्टेयर था।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दालों की बुवाई का रकबा भी 8 जुलाई, 2024 तक एक साल पहले की समान अवधि के 23.78 लाख हेक्टेयर से 54.79 फीसदी बढ़कर 36.81 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। इस अवधि में अरहर की बुवाई का रकबा भी 4.09 लाख हेक्टेयर से पांच गुना बढ़कर 20.82 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, चालू खरीफ सीजन में कुल बुवाई का रकबा 14 फीसदी बढ़कर 378.72 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 331.90 लाख हेक्टेयर था। वहीं, तिलहन की बुवाई का रकबा भी बढ़कर 80.31 लाख हेक्टेयर पहुंच गया।
विज्ञापन