फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Shivraj's complaint, Air India apologized to the Union Minister, know what is the whole matter

Air India: शिवराज की शिकायत के बाद एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से मांगी माफी, विमानन मंत्री नायडू ये बोले

Sat, 22 Feb 2025 01:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Feb 2025 01:03 PM IST
सार

Air India Shivraj Row: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगी है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

विज्ञापन
After Shivraj's complaint, Air India apologized to the Union Minister, know what is the whole matter
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने माफी मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर विमानन कंपनी के खिलाफ असंतोष जाहिर किया था। दरअसल, शिवराज ने विमान यात्रा के दौरान एअर इंडिया पर टूटी हुई सीट आवंटित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विमानन कंपनी को केंद्रीय मंत्री से माफी मांगनी पड़ी

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की शिकायत का विमानन कंपनी ने दिया यह जवाब

एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री की शिकायत के जवाब में कहा, "आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए इस मामले को ध्यान से देख रहे हैं।" 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को एयर इंडिया के विमान में किस तकलीफ का करना पड़ा सामना

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर तुरंत एयर इंडिया से बात की और उन्हें आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हमारी तरफ से डीजीसीए भी मामले की विस्तृत जांच करेगा। और मैंने व्यक्तिगत रूप से शिवराज जी से भी बात की है।"

विमानकर्मियों ने मंत्री को बताया- प्रबंधन को टूटी सीट के बारे में दी गई थी सूचना

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने जवाब दिया प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed