फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group to raise 3.5 million dollars by selling shares of three companies

Adani Group: वित्तीय स्थिति मजबूत करने में जुटा अदाणी समूह; तीन कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर

Wed, 31 May 2023 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2023 10:18 PM IST
सार

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं।

विज्ञापन
Adani Group to raise 3.5 million dollars by selling shares of three companies
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के साथ अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अदाणी समूह हर कोशिश कर रहा है। इस बीच, सामने आया है कि अदाणी समूह अपनी तीन कंपनियों के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचकर तीन अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों ने इस बाबत जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल पहले से ही पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 2.5 अरब डॉलर (21,000 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दे चुके हैं। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल एक-दो सप्ताह में एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल इसे मंजूरी देने के लिए जून के पहले या दूसरे सप्ताह में बैठक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अदाणी समूह ऐसा करके कुल 3.5 अरब डॉलर जुटा सकता है। इससे समूह अपने पूंजीगत खर्चे को पूरा कर सकेगा। पूंजी जुटाने की प्रक्रिया चालू वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पूरी हो सकती है। यह भी सामने आया है कि ये पूंजी पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी कर जुटायी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed