{"_id":"666aecd0860aa75e6d008e01","slug":"adani-group-firm-ambuja-cements-acquires-penna-cement-at-valuation-of-rs-10-422-crore-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अदाणी समूह की कंपनी ने पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण किया, 10422 करोड़ रुपये में हुआ सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: अदाणी समूह की कंपनी ने पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण किया, 10422 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
Thu, 13 Jun 2024 06:28 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
गौतम अदाणी।
- फोटो : ANI
अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने गुरुवार को पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीसीआईएल) का 10,422 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर अधिग्रहण करने की घोषणा की। अधिग्रहण के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते से अदाणी समूह की सीमेंट उत्पादन क्षमता 14 MTPA बढ़ जाएगी। इससे समूह के सीमेंट उत्पादन की कुल क्षमता 89 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) हो जाएगी
विज्ञापन
अंबुजा अपने मौजूदा प्रवर्तक समूह पी प्रताप रेड्डी और परिवार से पीसीआईएल के 100 प्रतिशत शेयर हासिल करेगी। पीसीआईएल के पास आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान (निर्माणाधीन) में 1.4 करोड़ टन सालाना उत्पादन क्षमता है। इसके अलावा, जोधपुर संयंत्र में इसके पास अधिशेष क्लिंकर है जो अतिरिक्त 3 एमटीपीए सीमेंट पीसने की क्षमता बढ़ाएगी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि यह कोलकाता, गोपालपुर, कराईकल, कोच्चि और कोलंबो में पांच बल्क सीमेंट टर्मिनलों के साथ अदाणी समूह के समुद्री परिवहन लॉजिस्टिक्स को भी मजबूत करेगा, ताकि प्रायद्वीपीय भारत की सेवा की जा सके। इस अधिग्रहण से पूरे भारत के सीमेंट बाजार में अदाणी समूह की हिस्सेदारी क्रमश: दो प्रतिशत और दक्षिण भारत में आठ प्रतिशत बढ़ेगी।
विज्ञापन