{"_id":"67694852dd64ebb6c30272eb","slug":"adani-group-expands-aviation-reach-with-400-crore-acquisition-of-air-works-group-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Group: अदाणी समूह ने एविएशन सेक्टर में बढ़ाया कदम, 400 करोड़ रुपये में किया इस कंपनी का अधिग्रहण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Group: अदाणी समूह ने एविएशन सेक्टर में बढ़ाया कदम, 400 करोड़ रुपये में किया इस कंपनी का अधिग्रहण
Mon, 23 Dec 2024 04:54 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:54 PM IST
सार
Adani Group: अदाणी समूह ने सोमवार को भारत की सबसे बड़ी निजी विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सेवा फर्म एयर वर्क्स के अधिग्रहण का एलान किया। यह अधिग्रहण ₹400 करोड़ रुपये के मूल्य पर किया गया। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
गौतम अदाणी।
- फोटो : ANI
विस्तार
अदाणी समूह ने सोमवार को भारत की सबसे बड़ी निजी विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सेवा फर्म एयर वर्क्स के अधिग्रहण का एलान किया। यह अधिग्रहण ₹400 करोड़ रुपये के मूल्य पर किया गया। अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) के माध्यम से निष्पादित इस सौदे के रिए कंपनी में 85.8% शेयर हिस्सेदारी हासिल की गई है।
विज्ञापन
35 शहरों में परिचालन और 1,300 से अधिक पेशेवरों के कार्यबल के साथ एयर वर्क्स के पास फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग विमानों की सर्विसिंग में विशेषज्ञता है। यह अधिग्रहण नागरिक और रक्षा विमानन क्षेत्रों में अदाणी समूह की क्षमता का विस्तार करेगा। एयर वर्क्स भारतीय और वैश्विक दोनों ग्राहकों के लिए लाइन रखरखाव, भारी जांच, एवियोनिक्स, विमान पेंटिंग, आंतरिक नवीनीकरण और पुनः डिलीवरी जांच सहित व्यापक विमानन सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन
इस सौदे को संबंधित पार्टी लेनदेन के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है और इससे जुड़ी शर्तें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों तहत हैं। यह अधिग्रहण मेक इन इंडिया पहल के लिए अदाणी समूह की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है, जो एयरोस्पेस और रक्षा जैसे उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में स्वदेशी क्षमताओं के निर्माण पर केंद्रित है। कंपनी ने सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए 23 दिसंबर, 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों को लेनदेन का विवरण दिया है। अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने इस अधिग्रहण को भारत के विमानन उद्योग के लिए परिवर्तनकारी बताया।
विज्ञापन