फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Green Energy secures funding for $750 million Holdco Bond redemption

Adani: अदाणी ग्रीन एनर्जी मैच्योरिटी के आठ महीने पहले छुड़ाएगी 750 मिलियन डॉलर के होल्डको बॉन्ड्स, ये है प्लान

Mon, 29 Jan 2024 12:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

Adani Green Engergy Limited: अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रोमोटर्स को 9,350 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट से फंड मिला है। जिसकी वजह से कंपनी इन नोट्स को छुड़ा पाने में सक्षम हुई है।

विज्ञापन
Adani Green Energy secures funding for $750 million Holdco Bond redemption
अदाणी ग्रीन एनर्जी। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को 750 मिलियन डॉलर के 4.375 नोट्स या होल्डको नोट्स को पूरी तरह से रिडीम कराने की योजनाओं का ऐलान किया है। कंपनी इन नोट्स को 9 सितंबर, 2024 की मैच्योरिटी अवधि से 8 महीने पहले ही छुड़ाएगी।

विज्ञापन


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रोमोटर्स को 9,350 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट से फंड मिला है। जिसकी वजह से कंपनी इन नोट्स को छुड़ा पाने में सक्षम हुई है।
विज्ञापन


एजीईएल के शेयरधारकों ने 18 जनवरी 2024 को भारी 99.9% बहुमत के साथ तरजीही आवंटन को मंजूरी दे दी और उसके बाद प्रमोटरों ने पिछले सप्ताह एजीईएल में 2,338 करोड़ रुपये (281 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का प्राथमिक निवेश किया। एजीईएल ने सीनियर डेट रिडेम्पशन अकाउंट (एसडीआरए) और होल्डको नोट्स के अन्य आरक्षित खातों में धनराशि अलग रख दी है, जिसके बाद रिजर्व की फंडिंग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि होल्डको नोट्स की बकाया राशि मैच्योरिटी से आठ महीने पहले होल्डको नोट्स को सुरक्षित करने वाले कई रिजर्व अकाउंट्स के हिस्से के रूप में अलग रखे गए कैश बैलेंस के माध्यम पूरी तरह से सिक्योर किए जाएंगे।


रीपेमेंट का आधार 1.425 बिलियन डॉलर का सफल इक्विटी कैपिटल जुटाने का प्रोग्राम है, जिसमें प्रमोटर्स की ओर से 1.125 बिलियन डॉलर का प्रेफरेंशियल इश्यू और टोटल एनर्जीज की ओर से 300 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed