फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani crisis to spark democratic revival in India, says George Soros, bjp said this

George Soros: अमेरिकी अरबपति का मोदी सरकार पर हमला; भाजपा का पलटवार- जॉर्ज सोरोस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

Fri, 17 Feb 2023 01:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 17 Feb 2023 01:29 PM IST
सार

Adani Row: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे।

विज्ञापन
Adani crisis to spark democratic revival in India, says George Soros, bjp said this
स्मृति ईरानी-जॉर्ज सोरोस - फोटो : Social Media

विस्तार

अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजदीकियों पर सवाल उठाया है। सोरोस ने कहा है कि इस घटनाक्रम से भारत के नियामकीय ढांचे पर भी सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस मामले में सरकार कमजोर हुई है और इससे भारत में लोकतंत्र का पुनरुद्धार हो सकता है। सोरोस  ने कहा है कि इस मामले में मोदी खामोश हैं पर उन्हें विदेशी निवेशकों को और संसद में सवालों का जवाब देना होगा। 
विज्ञापन


अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस का कहना है कि गौतम अदाणी के कारोबारी साम्राज्य में मची उथल-पुथल से शेयर बाजार में बिकवाली आई है और इससे निवेश के अवसर के रूप में भारत में विश्वास हिला है। यह देश में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार के दरवाजे खोल सकता है। सोरोस के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे हिन्दुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिन्दुस्तान के हितों का नहीं उनके हितों की रक्षा करेंगे। इसका मुंह तोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'यह भारत की संघीय सरकार पर मोदी की मजबूत पकड़ को काफी कमजोर करेगा और बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए दरवाजे खोलेगा। उन्होंने कहा मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मैं भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार की उम्मीद करता हूं।'




सोरोस, जिनकी नेटवर्थ लगभग 8.5 बिलियन डॉलर है ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। यह फाउंडेशन लोकतंत्र, पारदर्शिता और बोलने की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले समूहों और व्यक्तियों को अनुदान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed