फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani and Google announce clean energy collaboration in India

Adani Google Deal: अदाणी और गूगल में ग्रीन एनर्जी के लिए करार, कार्बन उत्सर्जन कम करना है लक्ष्य

Thu, 03 Oct 2024 02:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

अदाणी और गूगल के बीच सहयोग का लक्ष्य कंपनियों के सामूहिक स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और भारत की ग्रिड में अधिक स्वच्छ ऊर्जा जोड़ना है। इस साझेदारी के जरिए अदाणी समूह गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगा।

विज्ञापन
Adani and Google announce clean energy collaboration in India
अदाणी समूह - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह और गूगल ने ग्राीन एनर्जी की दिशा में सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। इस सहयोग का लक्ष्य कंपनियों के सामूहिक स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और भारत की ग्रिड में अधिक स्वच्छ ऊर्जा जोड़ना है। इस साझेदारी के जरिए अदाणी समूह गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगा। इस नई परियोजना से 2025 की तीसरी तिमाही में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यह परियोजना पवन, सौर, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण प्रदान करने में सिद्ध क्षमताओं से लैस होगी। इस परियोजना के जरिए अदाणी वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीबीआई) ग्राहकों को उनकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके कार्बन पदचिह्न को कम करने के लिए अनुकूलित नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदान करने की स्थिति में होगा।
विज्ञापन


अदाणी समूह ने उद्योगों को डीकार्बोनाइज करने में मदद करने के लिए व्यापारी और सीबी1 सेगमेंट पर फोकस बढ़ाने की योजना बनाई है। यह अभिनव सहयोग भारत में क्लाउड सेवाओं और संचालन को स्वच्छ ऊर्जा के जरिए समर्थन देकर यह  सुनिश्चित करेगा कि गूगल का 24x7 कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य हासिल हो। इस तरह यह सहयोग भारत में गूगल के सतत विकास में योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed