फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   about six companies are bringing their IPO next month investors can earn good money

पैसे कमाने का शानदार मौका, अगले महीने छह कंपनियां ला रही हैं IPO

Wed, 25 Nov 2020 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Nov 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
about six companies are bringing their IPO next month investors can earn good money
आईपीओ - फोटो : pixabay

प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) मार्केट में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों में आई तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। शेयर बाजार में आई तेजी के चलते कंपनियां दिसंबर 2020 में आईपीओ के लिए उत्साहित हैं। अगले महीने छह से ज्यादा कंपनियां अपने आईपीओ ला रही हैं। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं और। मालूम हो कि इस साल अब तक 12 से ज्यादा कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए हैं और इसके जरिए उन्होंने करीब 25,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन


कल्याण ज्वेलर्स पेश कर सकता है आईपीओ
सूत्रों के अनुसार, अगले महीने कल्याण ज्वेलर्स आईपीओ पेश कर सकती है। कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज रेगुलेटर सेबी (SEBI) से हरी झंडी मिल गई है। कल्याण ज्वेलर्स ने इस आईपीओ के जरिए 1750 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू हो सकता है और 750 करोड़ रुपये की ऑफर फॉर सेल के कर सकते हैं। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई रकम का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी। कल्याण ज्वैलर्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 76 फीसदी है, जबकि 24 फीसदी हिस्सेदारी वारबर्ग पिनकस के पास है। 
विज्ञापन


ये कंपनियां भी ला सकती हैं अपना आईपीओ
सूर्योदय और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की भी आईपीओ के जरिए एक-एक हजार करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना है। साथ ही दिग्गज निवेश राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली नजारा टेक्नोलॉजी प्राइमेरी मार्केट से करीब 950 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके अतिरिक्त रेलटेन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की बाजार में 700 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना है। फ्रेश इश्यू के जरिए बर्गर किंग 542 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कोरोना काल में कई कंपनियों ने आईपीओ पेश किया है। इस दौरान रूट मोबाइल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से 179 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही हैपियेस्ट माइंड टेक्नोलॉजी का शेयर ऑफर प्राइस पर 92 फीसदी, रोसरी बायोटेक का 86 फीसदी, ग्लैंड फार्मा का 40 फीसदी और मझगांव डॉक का 25 फीसदी के प्रीमियम पर है। इससे निवेशकों को काफी पायदा हुआ है।


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed