फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 18 2022

Sone Chandi Ka Bhav: रुपये के मजबूत होने से 10 रुपये फिसला सोना, चांदी 774 रुपये उछली

Tue, 18 Oct 2022 05:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 18 Oct 2022 05:16 PM IST
सार

सोने के भाव मंगलवार को दस रुपये टूटकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। पिछले कारोबारी सेशन में कीमती धातु 50,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी मंगलवार को 774 रुपये की तेजी के साथ 57,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 18 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये में तेजी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की कमजोरी आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने के भाव दस रुपये टूटकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। पिछले कारोबारी सेशन में कीमती धातु 50,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन

हालांकि चांदी मंगलवार को 774 रुपये की तेजी के साथ 57,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 56,290 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

घरेलू इक्विटी मार्केट के सकारात्मक रुख और डॉलर इंडेक्स में रातोंरात हुई गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे तक मजबूत हुआ और 82.08 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,657 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 18.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार स्पॉट COMEX सोना सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 1,657 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। जबकि, चांदी की कीमतों में मजबूती दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed