Sone Chandi Ka Bhav: दशहरा के पहले सोना 980 रुपये मजबूत हुआ, चांदी की कीमतें 3,790 रुपये उछलीं
Sone Chandi Ka Bhav: सोना मंगलवार को 980 रुपये मजबूत होकर 51,718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को इजाफा हुआ है। चांदी 3,790 रुपये मजबूत होकर 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारेाबार कर रही है।
विस्तार
सोने-चांदी की कीमतों में दशहरे से एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मजबूती दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को सोना 980 रुपये मजबूत होकर 51,718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,738 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को इजाफा हुआ है। चांदी 3,790 रुपये मजबूत होकर 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारेाबार कर रही है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे निशान में 1,710 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 20.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार मार्च महीने के बाद कॉमेक्स पर सोना सबसे ज्यादा चढ़ा है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में लगातार गिरावट से सोना मजबूत हुआ है।