फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 04 2022

Sone Chandi Ka Bhav: दशहरा के पहले सोना 980 रुपये मजबूत हुआ, चांदी की कीमतें 3,790 रुपये उछलीं

Tue, 04 Oct 2022 04:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 04 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना मंगलवार को 980 रुपये मजबूत होकर 51,718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को इजाफा हुआ है। चांदी 3,790 रुपये मजबूत होकर 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारेाबार कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 04 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने-चांदी की कीमतों में दशहरे से एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मजबूती दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को सोना 980 रुपये मजबूत होकर 51,718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,738 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को इजाफा हुआ है। चांदी 3,790 रुपये मजबूत होकर 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारेाबार कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे निशान में 1,710 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 20.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार मार्च महीने के बाद कॉमेक्स पर सोना सबसे ज्यादा चढ़ा है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में लगातार गिरावट से सोना मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed