फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 8 2022 gold silver price in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 97 रुपये मजबूत, चांदी की कीमतें 527 रुपये उछलीं

Mon, 08 Aug 2022 04:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 08 Aug 2022 04:56 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में 97 रुपये का इजाफा देखा गया। सोमवार को सोने के भाव 97 रुपये उछलकर 52,490 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 527 रुपये उछल कर 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 8 2022 gold silver price in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव सोमवार को सपाट दिखे। हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में 97 रुपये का इजाफा देखा गया। सोमवार को सोने के भाव 97 रुपये उछलकर 52,490 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटी के अनुसार रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में उछाल के कारण सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। 

विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,393 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 

सोमवार को चांदी की कमतों में भी बढ़ोतरी दिखी। चांदी 527 रुपये उछल कर 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर कारोबार कर रही है। इसस पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 57,938 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 22 पैसे कमजोर होकर 79.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें सोना मजबूत होकर 1777 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 20.07 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है।

 एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटिज) तपन पटेल ने कहा कि स्पॉट गोल्ड प्राइस COMEX पर स्थिर रूप से 1,777 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed