फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aadhar authentication for LPG is being done to check bogus customers: Hardeep Singh Puri

E-KYC: एलपीजी के ई-केवाईसी को लेकर केंद्र सरकार का वीडी सतीसन को जवाब, कहा- इससे फर्जी ग्राहकों पर लगेगी लगाम

Tue, 09 Jul 2024 06:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि फर्जी खातों का पता लगाने के लिए ई-केवाईसी नियम को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली के तहत बीते आठ महीने से काम किया जा रहा है और इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
Aadhar authentication for LPG is being done to check bogus customers: Hardeep Singh Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में तेल का व्यापार करने वाली कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी (Electronic Know Your Customer) नियम को लागू किया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कहना है कि फर्जी ग्राहकों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी प्रणाली को लागू किया गया है। दरअसल, कई बार फर्जी खाते से घरेलू गैस सिलेंडर को बुक किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे फर्जी खातों को खत्म करने और घरेलू गैस सिलेंडरों की फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए, तेल का व्यापार करने वाली कंपनियों ने ई-केवाईसी प्रणाली को लागू किया है। हरदीप पुरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ई-केवाईसी प्रणाली के लिए तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की ओर से कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन


वीडी सतीसन ने क्या कहा था?
दरअसल, इससे पहले केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने इस मामले को उठाया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि ई-केवाईसी प्रणाली की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सतीसन ने इसे लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी को पत्र भेजा था। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस असुविधा को दूर करें। अब केंद्रीय मंत्री ने सतीसन के पत्र का जवाब दिया है।
विज्ञापन


घर बैठे आसानी से करवा सकते हैं ई-केवाईसी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फर्जी खातों का पता लगाने के लिए ई-केवाईसी नियम को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली के तहत बीते आठ महीने से काम किया जा रहा है और इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। गैस सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए भी ई-केवाईसी प्रणाली को लागू किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्राहकों को ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी तक जाने की आवश्यकता नहीं है। ग्राहक घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपके घर पर सिलेंडर पहुंचाने वाले गैस कंपनी के के कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से आपके आधार नंबर की तस्वीर लेंगे। इसके बाद ग्राहक के  मोबाइल नंबर पर ओटीपी (One Time Password) आएगा। ओटीपी दर्ज करने का बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed