फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A civil court of Gurugram sent summon to Alibaba company and its founder Jack ma

फेक न्यूज के आरोप में अलीबाबा और जैक मा को भारतीय कोर्ट ने भेजा समन

Sun, 26 Jul 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 26 Jul 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
A civil court of Gurugram sent summon to Alibaba company and its founder Jack ma
jack ma - फोटो : wikipedia

एक भारतीय कोर्ट ने चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और उसके फाउंडर जैक मा को समन भेजा है। दरअसल एक भारतीय कर्मचारी की शिकायत पर जैक मा को यह समन भेजा गया है, कर्मचारी ने नौकरी से गलत तरीके से निकालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चीन की कंपनी यूसी ब्राउजर में एक भारतीय कर्मचारी काम करता था, जिसने आरोप लगाया था कि यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज में गलत खबरें फैलाई जाती है और इसके बाद कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया था। बता दें कि केंद्र सरकार ने चीन की 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


इसमें अलीबाबा कंपनी की एप यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज भी शामिल हैं। सरकार ने यह प्रतिबंध लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुए तनाव को देखते हुए लगाया गया था, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इन एप्स पर ये बैन लगाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की फाइलिंग के मुताबिक 20 जुलाई को अलीबाबा की यूसी वेब के एक पूर्व कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह परमार ने आरोप लगाया कि यूसी वेब चीन के खिलाफ सभी कंटेंट को सेंसर करती है और यूसी ब्राउडर और यूसी न्यूज पर फेक न्यूज चलाई जाती थी।


गुरुग्राम के एक सिविल कोर्ट की जज सोनिया शेओकांड ने अलीबाबा, जैक मा और करीब दर्जन भर लोगों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि या तो 29 जुलाई तक ये लोग यहां आ जाएं या फिर अपने वकील को यहां कोर्ट में भेजें। जज ने कंपनी और कार्यकारी अधिकारियों से 30 दिन में लिखित जवाब भी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed