{"_id":"62e2a2421cdade23180216bf","slug":"5g-auction-the-auction-of-5g-spectrum-will-continue-on-friday-as-well-bidding-for-rs-1-49-623-in-16-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"5G Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कल भी जारी रहेगी, 16 राउंड में 1,49,623 करोड़ रुपये की बोली लगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
5G Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कल भी जारी रहेगी, 16 राउंड में 1,49,623 करोड़ रुपये की बोली लगी
Thu, 28 Jul 2022 10:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:53 PM IST
सार
5G Auction: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया है कि स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले तीन दिनों में 16 राउंड पूरे कर लिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को भी ऑक्शन की नीलामी जारी रहेगी।
विज्ञापन
5G In India
- फोटो : Pixabay
विस्तार
देश में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अब चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहेगी। दूरसंचार मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अब तक संपन्न हुए 16 राउंड में कुल 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां लग चुकी है।
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया है कि स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले तीन दिनों में 16 राउंड पूरे कर लिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को भी ऑक्शन की नीलामी जारी रहेगी।
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान पिछले तीन दिनों में संपन्न हुए 16 राउंड में कंपनियों की ओर से 1,49,623 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दूसरे दिन बुधवार तक हुए नौ राउंड में 1,49,454 करोड़ रुपये की बोलियां लगीं थीं। इस दाैरान दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि उद्योग जगत 5जी सेवाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।