{"_id":"62e7bea8cd095302836cf9e7","slug":"5g-auction-40-rounds-completed-by-the-seventh-day-of-5g-spectrum-auction-bids-worth-rs-1-5-lakh-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"5g Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, रिलायंस जियो अव्वल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
5g Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, रिलायंस जियो अव्वल
Mon, 01 Aug 2022 08:30 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:30 PM IST
सार
5g Auction: दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि नीलामी में रखे गए कुल स्पेक्ट्रम में से 71% स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं। स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।
विज्ञापन
5g spectrum auction
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम की नालामी अब समाप्त हो चुकी है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीलामी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए कहा है कि देश में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 72098 Mhz में से 51236 Mhz स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं। स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कंपनियों ने कुल 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है।
विज्ञापन
स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ज्यादा बोली रिलांयस जियो ने लगाई
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूरसंचार मंत्री ने कहा, 'नीलामी में रखे गए कुल स्पेक्ट्रम में से 71% स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं। दूरसंचार मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया हैे कि स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।'
विज्ञापन
5जी स्पेक्ट्रम पाने की होड़ में दूसरे नंबर पर रहा एयरटेल
स्पेक्ट्रम खरीदारी की होड़ में दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल रही। भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। दूरसंचार की दुनिया की दुनिया में पहली बार कदम रख रही अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 26Ghz एयरवेव स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाकर 400Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। बता दें कि देश में पहली बार 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बीते 26 जुलाई को शुरू हुई थी जो एक अगस्त 2022 समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
4जी की तुलना में 5जी की नीलामी से सरकार को हुई दोगुनी आमदनी
आपको बता दें कि इससे पहले 4जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कुल 77815 करोड़ रुपये की बोली लगी थी। अब 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार की आमदनी लगभग दोगुनी हो हुई है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है।
अक्टूबर तक देश में शुरू हो सकती हैं 5जी सेवाएं
उधर, 5जी ऑक्शन की लाॅन्चिंग के सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में 12 अगस्त तक अग्रिम भुगतान लेने, अनुमोदन और आवंटन से जुड़ी सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हम अक्टूबर महीने तक देश में 5जी सेवाओं को लॉन्च कर पाने में सक्षम होंगे।'
अदाणी ग्रुप ने प्राइवेट नेटवर्क बनाने के लिए खरीदा 5जी स्पेक्ट्रम
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान रिलायंस ग्रुप ने सबसे आक्रामक बोली लगाई है। उनके बाद दूसरा नंबर एयरटेल का है। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने अपने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए ही बोलियां लगाई है। वहीं, दूरसंचार के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने जा रही अदाणी डेटा नेटवर्क अपना प्राइवेट नेटवर्क बनाने के लिए 26 Ghz एयरवेव्स के लिए बोली लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान औसत रूप से रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 88,078 करोड़, एयरटेल ने 43,084 करोड़, वोडाफोन-आईडिया ने 18,784 करोड़ जबकि दूरसंचार की दुनिया में पहली बार कदम रख रहे अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 212 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं।
जियो देगा किफायती 5G सर्विसः आकाश अंबानी
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया समाप्त होन के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह दृष्टि और दृढ़ विश्वास था जिसने जियो को जन्म दिया। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है। अब भारत में जियो 5G तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम पूरे भारत में 5जी रोलआउट के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाएंगे। जियो विश्वस्तरीय, किफायती 5G सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करेंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति को गति देंगे। आकाश अंबानी ने कहा, 'प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने में यह हमारा अगला योगदान हैं।'